फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Applications for postgraduate classes have started, last date and merit list schedule has not been released yet

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्नातकोत्तर कक्षाओं के आवेदन शुरू, अंतिम तिथि व मेरिट लिस्ट का शेड्यूल अभी नहीं हुआ जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Applications for postgraduate classes have started, last date and merit list schedule has not been released yet
झज्जर। एमए, एमएससी, एमकॉम आदि स्नातकोत्तर कक्षाओं के दाखिलों के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक विद्यार्थी उच्चतर शिक्षा विभाग के एडमिशन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। अभी तक अंतिम तिथि और मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि घोषित नहीं की गई है। दाखिला स्नातक कक्षा में प्राप्त अंकों में आधार पर मेरिट से होगा। जिले के सात कॉलेजों में पीजी की सीटें हैं।
विज्ञापन

इसमें राजकीय कॉलेज बादली में कुल 210 सीट हैं। यहां पर कुल चार कोर्स चल रहे हैं। राजकीय काॅलेज बहादुरगढ़ में 104 सीट हैं। यहां पर दो कोर्स चल रहे हें। राजकीय कॉलेज बिरोहड़ में 102 सीट हैं। यहां पर भी दो कोर्स रहे हैं। राजकीय नेहरू कॉलेज झज्जर में 370 सीट हैं। यहां पर कुल 8 कोर्स हैं। राजकीय महिला कॉलेज बहादुरगढ़ में 120 सीट हैं और यहां दो कोर्स चल रहे हैं। महाराजा अग्रसेन पीजी कॉलेज फॉर वुमेन झज्जर में 325 सीट हैं। यहां पर कुल 6 कोर्स चल रहे हैं। इसी प्रकार वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय बहादुरगढ़ मेंं 210 सीट हैं। यहां पर पांच कोर्स चल रहे हैं।
विज्ञापन


24 जुलाई तक चलेगी ओपन कांउसिलिंग
विभिन्न कॉलेजों की बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए और बीबीए आदि स्नातक कक्षाओं की खाली सीटों को भरने के लिए ओपन कांउसिलिंग चल रही है। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय झज्जर के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने अभी तक दाखिला नहीं लिया है, वे ऑनलाइन आवेदन करके अपने सभी दस्तावेजों के साथ ओपन काउंसिलिंग में भाग ले सकते हैं। स्नातक कक्षाओं की ओपन काउंसिलिंग 24 जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्नातक कक्षाओं में 518 दाखिले
नेहरू कॉलेज की विभिन्न स्नातक कक्षाओं में अब तक 518 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। इनमें बीए की 480 सीटों पर 293, बीकॉम की 140 सीटों पर 27, बीएससी फिजिकल साइंस की 300 सीटों पर 26, बीएससी लाइफ साइंस की 80 सीटों पर 38, बीबीए की 80 सीटों पर 49, बीसीए की 80 सीटों पर 67 और बीएससी गणित की 40 सीटों पर 18 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। इस प्रकार बीए की 187, बीकॉम की 113 , बीएससी फिजिकल साइंस की 274, बीएससी लाइफ साइंस की 42 , बीबीए की 31, बीसीए की 13 और बीएससी गणित की 22 सीटें खाली हैं।

बता दें कि राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर में यूजी कक्षाओं के सात पाठ्यक्रमों की 1200 सीटों के लिए अब तक 1939 आवेदन किए जा चुके हैं। इन सीटों पर दाखिलों के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने अपने पोर्टल पर 556 विद्यार्थियों की पहली मेरिट लिस्ट जारी की थी। इसके बाद 106 विद्यार्थियों की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed