फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Anti-human abuse day organized at railway station

Jhajjar-Bahadurgarh News: रेलवे स्टेशन पर चलाया मानव दुर्व्यवहार विरोधी दिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Anti-human abuse day organized at railway station
बहादुरगढ़। रेलवे सुरक्षा बल और एमडीडी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में 30 जुलाई तक रेलवे स्टेशन पर विश्व मानव दुर्व्यवहार विरोधी दिवस जागरूकता तथा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। शनिवार को बाल दुर्व्यवहार के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया। यह जागरूकता कार्यक्रम अनाउंसमेंट, स्टाल लगाने के साथ हस्ताक्षर अभियान चलाकर अलग-अलग तरीके से किया गया।
विज्ञापन

लोगों को बताया गया कि बाल दुर्व्यवहार एक अपराध है तथा यह मानवता पर कलंक है। इसको लेकर सभी को सजग और सतर्क रहने की जरूरत है तथा एक जिम्मेदार नागरिक के तहत हमें बाल दुर्व्यवहार को लेकर अपनी भूमिका निभानी होगी। जहां कहीं बाल तस्करी होती हुई दिखाई दे तो तुरंत इसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन, रेलवे हेल्पलाइन या जिला प्रशासन को दे।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक यशपाल मीणा ने कहा कि बाल दुर्व्यवहार के चलते बच्चों से उनके अधिकार छीन जाते हैं तथा बच्चे का आर्थिक, शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक शैक्षिक विकास रूक जाता है, ऐसे में लोगों को जागरूक करके बाल दुर्व्यवहार को काफी हद तक रोक सकते हैं। इस मौके पर जिला समन्वयक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल कुलदीप, कविता, उर्मिला, संदीप समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



-फोटो 59 : रेलवे स्टेशन पर जागरूकता अभियान चलाते रेलवे सुरक्षा बल और संस्था पदाधिकारी। विज्ञप्ति



--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed