फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Announcement of tractor march on 26th, bandh on 16th February

Jhajjar-Bahadurgarh News: 26 को ट्रैक्टर मार्च, 16 फरवरी को बंद का एलान

Sat, 20 Jan 2024 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 20 Jan 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Announcement of tractor march on 26th, bandh on 16th February
बहादुरगढ़। विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने 16 फरवरी को देशव्यापी ग्रामीण भारत बंद का आह्वान किया है। इससे पहले 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) पर संयुक्त किसान मोर्चा जिला स्तर पर ट्रैक्टर मार्च निकालेगा और केंद्रीय श्रमिक संगठन इसका समर्थन करेंगे। आंदोलन के इस नए चरण की घोषणा गत 16 जनवरी को जालंधर पंजाब में हुए संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सम्मेलन में की गई।
विज्ञापन

यह जानकारी ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के प्रदेश सचिव जयकरण मांडौठी ने दी। इसी कड़ी में संगठन ने शुक्रवार को रोहतक रोड पर स्थित कॉलोनियों में जनजागरण अभियान चलाया और सरकार की कॉरपोरेट परस्त नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। संगठन कार्यकर्ताओं ने एमएसपी गारंटी कानून बनाने, सभी फसलों का लागत से डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद करने, बिजली बिल संशोधन 2022 रद्द करने, प्राकृतिक आपदाओं से बर्बाद फसलों का 50 हजार प्रति एकड़ मुआवजा देने, किसान व श्रमिकों को कर्ज मुक्त करने, बुढ़ापा पेंशन 10 हजार मासिक लागू करने, प्रधानमंत्री फसल योजना से प्राइवेट कंपनियों को बाहर कर इसे किसान हितैषी बनाने, रोजगार की गारंटी देने, प्राइवेट कं पनी के पावर ग्रिड के लिए मार्केट रेट पर बगैर मुआवजा दिए खड़ी फसल को नष्ट करके हाईटेंशन लाईन के टावर लगाए जाने पर तुरंत रोक लगाए जाने की मांग की। साथ ही अपनी मांगों को लेकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। संगठन ने उपरोक्त मांगों को मनवाने के लिए प्रदेश के किसानों, खेत मजदूरों व भूमिहीन ग्रामीण गरीबों से 26 जनवरी को जिला स्तर पर ट्रैक्टर परेड व 16 फरवरी को ग्रामीण भारत बंद को सफल बनाने की अपील की है। इस अवसर पर प्रदेश कमेटी सदस्य ओमवीर सिंह, रणबीर सिंह, राजू, जतिन, पिंटू, सतबीर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed