{"_id":"6726aa8b861a7137b20cbbb4","slug":"annakoot-celebrated-with-great-pomp-by-worshiping-govardhan-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-110823-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: गोवर्धन पूजा कर धूमधाम से मनाया अन्नकूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: गोवर्धन पूजा कर धूमधाम से मनाया अन्नकूट
Sun, 03 Nov 2024 04:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 03 Nov 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 53 : इस्कॉन मंदिर में गोवर्धन परिक्रमा करते श्रद्धालु। संवाद
बहादुरगढ़। शहर में शनिवार को गोवर्धन पूजा की गई। क्षेत्र के अनेक मंदिरों में अन्नकूट पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर में अलग-अलग स्थानों पर कुल एक हजार क्विंटल से अधिक प्रसाद बनाया गया।
शहर के मेन बाजार स्थित प्रसिद्ध प्राचीन मुरली मनोहर मंदिर, बामनोली मोड़ स्थित इस्कॉन मंदिर, सत्यनारायण मंदिर व सनातन धर्म मंदिर, काठ मंडी स्थित शिव-हनुमान मंदिर, रोहतक रोड स्थित बालाजी मंदिर, लालचंद कॉलोनी स्थित बाला सुंदरी मंदिर, जोहरी नगर स्थित माता मंदिर में गोवर्धन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। किला मोहल्ला स्थित शिव मंदिर, जटवाड़ा मोहल्ला में स्थित त्रिशक्ति मंदिर, संत कॉलोनी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर, देवी मंदिर, राज राजेश्वरी मंदिर, शिव मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, अग्रवाल कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में और नजफगढ़ रोड स्थित बालाजी मंदिर में अन्नकूट पर्व को लेकर कार्यक्रम हुआ।
परंपरा चली आ रही है कि दिवाली के बाद गोवर्धन की पूजा से पूर्व अन्नकूट बनाया जाता है, जिसमें सभी भक्तों की ओर से दिए गए अन्नदान को इकट्ठा कर भंडारे का आयोजन किया जाता है। अनेक मंदिरों में प्रसार वितरण किया गया। इसमें हजारों भक्तों ने अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया। मुरली मनोहर मंदिर में 50 क्विंटल से ज्यादा सामग्री का अन्नकूट बांटा गया। शहर के 300 साल पुराने मुरली मनोहर मंदिर में यह आयोजन हर साल होता आ रहा है। यहां पर हर साल लोगों की खूब भीड़ रहती है।
विज्ञापन
परंपरागत तरीके से मना विश्वकर्मा दिवस
विश्वकर्मा दिवस परंपरागत तरीके से मनाया गया। मेहनतकश वर्ग ने औजारों की पूजा अर्चना की। धारणा है कि विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष्य में औजार चलाना व मेहनत का कार्य करना अशुभ माना जाता है। शनिवार को कमेरा वर्ग के लोगों ने अपने औजारों की पूजा कर इस पर्व को मनाया। इस दिन हिन्दू धर्म में व्यापारी, मजदूर व किसान कोई कार्य नहीं करते हैं व अपने औजारों की साफ-सफाई कर उनकी पूजा भी करते हैं।
इस्कॉन मंदिर में हुए आकर्षक कार्यक्रम
इस्कॉन मंदिर में गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाया गया। यहां पर 7 फुट ऊंचा गोवर्धन बनाया गया। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने गोवर्धन की परिक्रमा करते हुए पूजा अर्चना की। सुबह 10 बजे गाय की पूजा हुई। इसके बाद गोवर्धन पूजन हुआ। सवा 11 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया।