फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Ankit and Vanshika won medals at the Bhopal Shooting Championship.

Jhajjar-Bahadurgarh News: भोपाल शूटिंग चैंपियनशिप में अंकित और वंशिका ने जीते पदक

Sun, 11 Jan 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 11 Jan 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Ankit and Vanshika won medals at the Bhopal Shooting Championship.
-फोटो 55 : प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी। स्रोत अकेडमी
बहादुरगढ़। शहर की अभिनव शूटिंग अकेडमी के दो होनहार निशानेबाजों ने 68वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की शूटिंग प्रतियोगिता में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। यह जानकारी अकेडमी संचालक कोच प्रदीप कुमार ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अंडर-14 आयु वर्ग के 10 मीटर एयर पिस्टल टीम इवेंट में दिल्ली की ओर से खेलते हुए अंकित तेहलान ने गोल्ड मेडल व अंडर-17 वूमेन कैटेगरी में हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर रही वंशिका दलाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता 5 से 9 जनवरी तक भोपाल में आयोजित हुई। इसका आयोजन डायरेक्टरेट पब्लिक इंस्ट्रक्शन भोपाल द्वारा किया गया। दोनों खिलाड़ी 13 से 23 जनवरी तक पुणे के भालवाड़ी स्टेडियम में होने वाले इंडियन शूटिंग टीम ट्रायल्स में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकेडमी से कुल पांच खिलाड़ी 12 जनवरी को महाराष्ट्र रवाना होंगे। कोच प्रदीप ने खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता निरंतर अभ्यास और अनुशासन का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed