फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Animals with lumpy symptoms sent to Bhiwani, department rejected the case in the district

Jhajjar-Bahadurgarh News: लंपी लक्षण वाले पशु भिवानी भेजे, विभाग ने नकारा जिले में केस

Fri, 11 Sep 2026 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 11 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Animals with lumpy symptoms sent to Bhiwani, department rejected the case in the district
10jjrp15- गौशाला में लंपी बीमारी से ग्रसित गौवंश का इलाज करते कर्मचारी। स्रोत : गौशाला - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। गुरुग्राम रोड स्थित गोकुल धाम गौशाला में गांवों से लाए गए गाय और बछड़ों में लंपी के लक्षण मिले हैं। इन सभी पशुओं को भिवानी स्थित गौशाला के विशेष आइसोलेशन वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया है। वहां उनका इलाज किया जा रहा है।
पशुपालन विभाग ने दावा किया है कि अब तक जिले में लंपी का कोई मामला सामने नहीं आया है। 57 हजार पशुओं का टीकाकरण हो चुका है। शेष पशुओं का टीकाकरण भी जल्द ही करवाया जाएगा। गोकुल धाम गोशाला के संचालक सुनील निमाना ने बताया कि अलग-अलग क्षेत्रों से 27 गाय, बछड़े और बछड़ी लाए गए थे। इनमें लंपी के लक्षण थे। इन सभी को भिवानी गौशाला में इलाज के लिए भेजा गया है। प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है। महराणा गांव में लंपी के अधिक मामले देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग के उप निदेशक मनीष डबास ने कहा कि झज्जर में अब तक लंपी का कोई मामला नहीं आया है। आशंका जताई कि गोशाला में राजस्थान या अन्य क्षेत्रों से गोवंश लाया गया होगा। उन्हीं पशुओं में यह लक्षण दिखे होंगे। जिले में 57 हजार पशुओं को टीका लगाया जा चुका है। बाकी पशुओं को भी जल्द ही टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed