फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Animal lovers protest against the sterilization of dogs, saying it is wrong to take the dogs to Rohtak.

Jhajjar-Bahadurgarh News: कुत्तों के बधियाकरण का विरोध, जीव प्रेमी बोले-कुत्तों को रोहतक ले जाना गलत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Animal lovers protest against the sterilization of dogs, saying it is wrong to take the dogs to Rohtak.
-फोटो 57 : दयानंद में कुत्तों को पकड़ते नैन फाउंडेशन के कर्मचारी। स्रोत सोशल मीडिया
बहादुरगढ़। आवारा कुत्तों के बधियाकरण के पहले दिन 25 कुत्तों को पकड़ा गया लेकिन इस पर विवाद खड़ा हो गया। कुत्तों को पकड़कर रोहतक ले जाने का शहर के जीव प्रेमियों ने विरोध किया है। दरअसल डॉग शेल्टर न होने से बधियाकरण करने वाली एजेंसी की ओर से रोहतक स्थित अपने शेल्टर पर बधियाकरण करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आवारा कुत्तों के बधियाकरण का काम 2 माह बाद शुरू हो गया है। नगर परिषद की ओर से अक्तूबर माह में यह टेंडर दिया गया था लेकिन डॉग शेल्टर न होने से काम शुरू नहीं हुआ था। यह काम जींद की नैन फाउंडेशन को दिया गया है।
विज्ञापन

फाउंडेशन की ओर से पहले दिन शनिवार को बस स्टैंड व दयानंद नगर एरिया से 25 कुत्तों को पकड़ा है लेकिन इस पर विवाद हो गया। दयानंद नगर में एक महिला ने कुत्तों के पकड़ने को लेकर ही विरोध जताया है। जीव प्रेमी मंजीत सिंह सहरावत व हरिप्रकाश मंगले का आरोप है कि कुत्तों को पकड़कर शहर से 50 किलोमीटर दूर ले जाना नियम के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में 3,000 कुत्तों का होगा बधियाकरण
नगर परिषद की ओर से 3,000 कुत्तों का बधियाकरण किया जाएगा। नगर परिषद की ओर से प्रति कुत्ते के ऑपरेशन पर 1,189 रुपये खर्च किए जाएंगे। करीब 36 लाख रुपये का यह टेंडर अक्तूबर माह में छोड़ा गया था लेकिन नैन फाउंडेशन की ओर से शनिवार से यह कार्य शुरू किया गया है।

एमआईई में बनेगा पहला डॉग शेल्टर
आवारा कुत्तों का बधियाकरण करने के लिए एमआईई में नगर परिषद की जमीन पर 82 लाख रुपये में शहर का पहला डॉग शेल्टर बनाया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। शेल्टर होम में हर तरह की गतिविधि पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी भी लगाए जाएंगे ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

वर्जन
बहादुरगढ़ में कोई उचित स्थान न मिलने पर रोहतक सेंटर पर कुत्तों का ऑपरेशन किया जाएगा। कुत्तों को पकड़ते समय कुछ लोगों ने विरोध किया है। ऐसा करना गैर कानूनी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार जल्द से जल्द कुत्तों को पकड़कर बधियाकरण का दबाव है। अगर भविष्य में कोई व्यक्ति उनके कार्य में बाधा डालता है तो पुलिस को शिकायत दी जाएगी।


-सतप्रकाश नैन, नैन फाउंडेशन

वर्जन
कुत्तों को पकड़ने का काम नैन फाउंडेशन की ओर से किया जा रहा है। नगर परिषद ने नियमानुसार टेंडर दिया है। बहादुरगढ़ में अभी डॉग शेल्टर नहीं बना है। ऐसे में नप अधिकारियों को हर रोज कुत्तों के बधियाकरण की रिपोर्ट विभाग मुख्यालय देनी होती है।
-सरोज राठी, चेयरपर्सन, नगर परिषद, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article