फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Animal dies on overbridge, public troubled by underpass closed for a month

Jhajjar-Bahadurgarh News: ओवरब्रिज पर पशु की मौत, एक माह से बंद अंडरपास से जनता परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Animal dies on overbridge, public troubled by underpass closed for a month
फोटो : 23भाड़ावास ओ‌वरब्रिज मार्ग। स्रोत : स्थानीय नागरिक
रेवाड़ी। न्यू आदर्श नगर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र कुमार शर्मा ने उपायुक्त को शिकायत सौंपते हुए शहर की यातायात और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी दो ज्वलंत समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता देवेंद्र कुमार ने बताया कि ओवरब्रिज शुरू होने से ठीक पहले वाहनों की बेलगाम रफ्तार के कारण क्षेत्र में बड़ा खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि बीती शाम 5 अक्तूबर को तेज रफ्तार की चपेट में आने से एक पशु की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने आशंका जताई है कि अगर तुरंत गति नियंत्रित नहीं की गई तो बच्चे और पैदल यात्री भी बड़े हादसों का शिकार हो सकते हैं। शिकायत में ओवरब्रिज शुरू होने से पहले तुरंत स्पीड ब्रेकर लगाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी गंभीर समस्या क्षेत्र के एक महत्वपूर्ण अंडरपास के बंद होने से जुड़ी है। शर्मा ने बताया कि यह अंडरपास पिछले एक माह से जलभराव के कारण बंद पड़ा है। इस कारण हंस नगर, न्यू आदर्श नगर, परशुराम कॉलोनी और कंपनी बाग जैसे क्षेत्रों के हजारों निवासियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है जिससे उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
ओवरब्रिज पर तत्काल स्पीड ब्रेकर लगाया जाए और बंद पड़े अंडरपास से पानी निकालकर उसे तुरंत यातायात के लिए खोला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed