फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Anger in Brahmin society for not giving proper place to MP Arvind Sharma in Kabir Jayanti celebrations

झज्जर: कबीर जयंती समारोह में सांसद को उचित स्थान न देने से ब्राह्मण समाज में रोष, सीएम पर लगाए आरोप

Mon, 13 Jun 2022 09:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 13 Jun 2022 09:19 PM IST
सार

रविवार को रोहतक में राज्यस्तरीय कार्यक्रम में डॉ. अरविंद शर्मा को मंच पर जगह नहीं मिली थी। ब्राह्मण समाज ने बैठक कर रोष जताया है। फैसला लिया गया है कि 16 को सीएम का पुतला फूंकेंगे।

विज्ञापन
Anger in Brahmin society for not giving proper place to MP Arvind Sharma in Kabir Jayanti celebrations
इकट्ठा हुए समाज के लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा झज्जर शहर की ब्राह्मण धर्मशाला में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कबीरदास जयंती पर रोहतक में हुए राज्यस्तरीय कार्यक्रम में सांसद डॉ. अरविंद शर्मा को उचित जगह न देने पर ब्राह्मण समाज ने सीएम के प्रति रोष जताया। साथ ही 16 जून को सीएम का पुतला फूंकने का फैसला किया। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त रूप से पंडित देवराज शर्मा एवं प्रताप शर्मा ने की।

विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि सरकारी स्तर पर कबीर जयंती रोहतक में मनाई गई थी। उसमें सांसद डॉ. अरविंद शर्मा को मंच पर स्थान न देकर उनका अपमान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कृत्य पूर्ण रुप से मुख्यमंत्री मनोहर लाल की एक सोची-समझी चाल थी। जिसको लेकर ब्राह्मण समाज में रोष व्याप्त है। हरियाणा एक, हरियाणवी एक का नारा मुख्यमंत्री देते हैं। परंतु वैसे एक वर्ग विशेष को तवज्जो दे रहे हैं।
विज्ञापन


एक स्थानीय नेता जो लगातार छह बार हारा हुआ और जनता की ओर से नकारा हुआ है। उसके प्रभाव में आकर 36 बिरादरी की ओर से चुने गए प्रतिनिधि एवं देश की सबसे बड़ी पंचायत के सदस्य का लगातार अपमान करने में लगे हुए हैं। ऐसा किसी भी चुने हुए प्रतिनिधि के लिए शोभा नहीं देता। ब्राह्मण समाज ने एकत्र होकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पुतला फूंकने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी 16 जून को शहर के परशुराम चौक पर सीएम के पुतले का दहन किया जाएगा। इस दौरान जिले भर के ब्राह्मण नेता और ब्राह्मण सभा के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में कोषाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, पूर्व महासचिव एवं उपाध्यक्ष विनोद कुमार, बेरी ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, बालकिशन शर्मा और अजय शर्मा सिलानी, कौशिक, संत सुरेहती, लक्ष्मीनारायण ऊंटलौटा भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed