फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   anganwari workers staged protest in jhajjar

आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स ने थाली बजाकर व काली चुन्नी लहराकर किया रोष प्रदर्शन

Wed, 15 Dec 2021 08:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
anganwari workers staged protest in jhajjar
झज्जर। लघु सचिवालय में पिछले आठ दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। बुधवार को उन्होंने विरोध में थाली बजाकर रोष व्यक्त किया। आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स ने स्पष्ट किया है कि उनकी मांगें सरकार जब तक नहीं मानेगी उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर्स का कहना है कि वर्ष 2018 में सरकार ने कुशल व अर्धकुशल का दर्जा देने का वायदा किया था जोकि अभी तक पूरा नहीं किया गया है। ऑनलाइन काम को आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स किसी भी सूरत में नहीं करेंगी। पोषण ट्रैकर एप पर आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स पर काम करने के लिए विभाग की ओर से बार-बार दबाव डाला जा रहा है। आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स को रिटायरमेंट के बाद कोई भी भत्ता आदि नहीं दिया जाता है जोकि गलत है। रिटायरमेंट पर आंगनबाड़ी वर्कर्स को तीन लाख रुपये व हेल्पर्स को दो लाख रुपये की राशि सरकार की ओर से दी जानी चाहिए ताकि नौकरी करने के उपरांत उनकी आर्थिक तौर पर स्थिति ठीक रहे। उन्होंने बताया कि राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ व महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला अधिकारी नीना खत्री को अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed