{"_id":"66de3afec595a7b6cc041444","slug":"amit-will-file-nomination-as-independent-candidate-on-10th-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-113521-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अमित 10 काे निर्दलीय नामांकन करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अमित 10 काे निर्दलीय नामांकन करेंगे
Mon, 09 Sep 2024 05:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 09 Sep 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
08jjrp07- बेरी। डीधल गांव में पंचायत को संबोधित करते वक्ता। फोटो-संवाद
बेरी। टिकट वितरण के बाद भाजपा और कांग्रेस में बगावत के सुर थमने का नाम नहीं ले रहे। टिकट न मिलने से नाराज एक के बाद एक नेता या तो पार्टी बदल रहा हैं या फिर अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान कर भड़ास निकाल रहे हैं।
जिले की बेरी विधानसभा सीट पर भी कुछ ऐसा ही मामला है। संजय कबलाना को भाजपा का टिकट मिलने पर उन्हें बाहरी बताकर बगावती तेवर दिखाई दे रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर रविवार को गांव डीघल की पुरानी गोशाला में अहलावत खाप और हलके के 36 बिरादरी के लोगों की पंचायत हुई।
पंचायत की अध्यक्षता अहलावत खाप के प्रधान जयसिंह ने की। खाप के सदस्य गांव डीघल निवासी अमित अहलावत ने विधानसभा बेरी से भाजपा के टिकट पर दावेदारी जताई थी, लेकिन पार्टी ने अमित अहलावत को टिकट न देकर संजय कबलाना को मैदान में उतार दिया। इसके बाद अमित अहलावत ने शनिवार को सोशल मीडिया पर पार्टी की तरफ दिए पद किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष से अलविदा कह दिया था। रविवार को पुरानी गोशाला में खाप और हलके की पंचायत करने का फैसला लिया था। रविवार को हुई पंचायत में सहमति बनी कि अमित अहलावत पार्टी में काफी समय से मेहनत कर रहे थे और पार्टी ने टिकट काट दिया। पंचायत ने अमित अहलावत को बेरी विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़वाने का निर्णय लिया। चुनाव लड़ने की हुंकार के बाद अमित अहलावत ने बताया कि वह 10 सितंबर काे समर्थकों के साथ बेरी विधानसभा से निर्दलीय नामांकन करेंगे।