फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Along with Navratri, Karva Chauth and wedding shopping bring excitement to the textile market.

Jhajjar-Bahadurgarh News: नवरात्र के साथ करवा चौथ और सहालग की खरीदारी से कपड़ा बाजार में रौनक

Sat, 27 Sep 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 27 Sep 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Along with Navratri, Karva Chauth and wedding shopping bring excitement to the textile market.
-फोटो 59 : दुकान में खरीदारी साड़ी की खरीदारी करती महिला। संवाद - फोटो : संस्थान
बहादुरगढ़। त्यौहारी सीजन में करवाचौथ व सहालग की खरीदारी से कपड़ा बाजार में रौनक है। डिजाइनिंग में फिर से पुराना फैशन लौटने लगा है। कारोबारी बताते हैं कि दो दशक बाद फिर से एंब्रॉयडरी, जरी दरदोजी के हाथ के काम वाले कपड़े पसंद किए जा रहे हैं। 2500 से ऊपर की कीमत के कपड़ों पर 18 फीसदी जीएसटी बढ़ने का भी असर है।
विज्ञापन

कारोबारियों का कहना है कि अभी सिर्फ करवाचौथ की खरीदारी शुरू हुई है जबकि कुछ लोग सहालग की खरीदारी के लिए आ रहे हैं। नाहरा-नाहरी रोड पर साड़ी के शोरूम संचालक भारत भूषण ने बताया कि करवाचौथ पर्व 10 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इसको लेकर बाजार में खरीदारी शुरू हो गई है। महिलाएं साड़ी खरीद रही हैं। वहीं कुछ लोग शादी की खरीदारी भी करने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

सूट पर आगे और पीछे एंब्रायडरी के काम को पसंद किया जा रहा है। इस बार लहंगों के चलन में कमी आई है, क्योंकि महिलाएं करवाचौथ और शादी-समारोह के लिए लहंगे खरीद करती थी, जो अब साड़ियों पर शिफ्ट हो रही हैं। नजफगढ़ रोड पर रेडीमेड कपड़ों के शोरूम संचालक विवेक कुमार बताते हैं कि पुरुषों में जापानी फैब्रिक चल रहा है। एथनिक में जोधपुरी सूट, शेरवानी पसंद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैजुअल विअर में लूज फिट और लाइट वेट के कपड़े पसंद किए जा रहे हैं। पिछले कुछ समय में लोगों ने वजन बढ़ने पर लूज फिटिंग व बेलबॉटम पैंटों को तरजीह दी है। लूज फिट कपड़े बॉडी का स्ट्रक्चर बिल्कुल सीधा दिखाते हैं। वहीं, आरामदायक होने की वजह से लोग लाइक्रा फैब्रिक व स्ट्रेचबेल फैबिक्र पसंद कर रहे हैं।



साड़ियां बनीं पहली पसंद

महिलाओं की खरीदारी में इस साल साड़ियों की बहार है क्योंकि सरकार ने साड़ियों की जीएसटी पर कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, 2500 रुपये के ऊपर के कपड़ों पर 18 प्रतिशत जीएसटी है। महिलाएं हल्के दामों वाली डिजाइनर साड़ियां पसंद कर रही हैं। उन्होंने बताया कि दो दशक पहले वाला दौर फिर से लौट आया है। महिलाएं बंधे और सिल्क की साड़ियां पसंद कर रही हैं। बाजार मेें 600 रुपये से लेकर 40 हजार रुपये तक की सिल्क की साड़ियां हैं। वहीं 15 हजार तक बंधेज की साड़ियां हैं। इसके अलावा नहरिया और चुनरी की साड़ी समेत लाइट वेट लहंगे पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed