{"_id":"69b5cc42d6ce0bb51d061bf9","slug":"allegations-of-erecting-electric-poles-without-cement-or-crushed-stone-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-132765-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बिना सीमेंट-क्रशर के बिजली पोल लगाने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बिना सीमेंट-क्रशर के बिजली पोल लगाने के आरोप
विज्ञापन
14jjrp05- झज्जर। बिना क्रेशर व सीमेंट से दबाए गए पोल दिखाते मोहल्ला निवासी संजय शर्मा। संवाद
झज्जर। शहर के छिपियान मोहल्ला में बिजली निगम की तरफ से बिना क्रशर व सीमेंट के बिजली के पोल लगाए जा रहे हैं। मोहल्ला निवासी संजय शर्मा ने इसको लेकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने बिना क्रशर व सीमेंट से पोल को मिट्टी के सहारे ही दबाने का आरोप लगाया है।
शहर के अलग-अलग स्थानों पर उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से गर्मी को देखते हुए तेजी से कार्य किया जा रहा है। कुछ जगहों के कार्य के लिए बिजली निगम ने ठेका भी दिया है। ठेकेदार की तरफ से बिना क्रशर व सीमेंट के कार्य किया जा रहा है जिसको लेकर मोहल्ला के कुछ लोगों में नाराजगी है।
छिपियान मोहल्ला निवासी संजय शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह उनके मकान के पास बिजली का एक पोल लगाया है। इस दौरान कर्मचारियों ने बिना क्रशर व सीमेंट से पोल को मिट्टी के सहारे ही दबा दिया। इससे हादसा होने का भी डर बना रहता है। कई बार तारों के बोझ में पोल एक तरफ झुक जाता है।
विज्ञापन
अन्य पोल में भी क्रशर व सीमेंट नहीं भरी गई है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम शहर झज्जर के एसडीओ सुरेश ने बताया कि क्रशर व सीमेंट से बिजली का पोल दबाने का बिजली निगम के नियमों में नहीं है। पोल दबाने के लिए करीबन चार फीट गड्ढा खोदा जा रहा है ताकि पोल को अच्छे तरीके से दबाया जा सके।