फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Allegations of assault and sabotage by entering the office

ऑफिस में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, केस दर्ज

Mon, 16 Aug 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Allegations of assault and sabotage by entering the office
बहादुरगढ़। स्थानीय दिल्ली-रोहतक रोड स्थित एक निजी ऑफिस में घुसकर कुछ युवकों नेे एक अन्य युवक के साथ मारपीट की। उसके ऑफिस में तोड़फोड़ करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता विनय ने बताया कि उसका शहर में दिल्ली-रोहतक रोड पर फाइनेंस के व्यवसाय से संबंधित ऑफिस है। दो दिन पहले जब वह अपने ऑफिस में बैठा हुआ था तो तीन युवक अपने कुछ अन्य साथियों के साथ आए और उस पर डंडों, लात-घूसों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

विनय ने कहा कि वह पहले एक युवक के साथ साझे में फाइनेंस का कार्य करता था, लेकिन दो माह से उसने अपना अलग ऑफिस खोल लिया है। इसी बात की रंजिश को लेकर उसके साथ मारपीट की गई है। ऑफिस में घुसकर कैमरों, कुर्सियों व अन्य सामान को तोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि झगड़े के दौरान गुम हुआ उसका मोबाइल भी नहीं मिला। उधर, मारपीट करने वालों के खिलाफ थाना शहर में केस दर्ज कर लिया गया है। विनय का कहना है कि वह हमला करने वाले तीन युवकों को पहचानता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed