{"_id":"65a98c7a8f6e579655084ff8","slug":"allegation-of-being-beaten-and-bitten-by-a-dog-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-4998-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मारपीट करने व कुत्ते से कटवाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मारपीट करने व कुत्ते से कटवाने का आरोप
Fri, 19 Jan 2024 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 19 Jan 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मोहन नगर में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। झगड़े में युवक घायल हो गया और उस पर कुत्ते ने भी हमला कर दिया। पीड़ित ने आरोपी लगाया है कि पड़ोसी युवक ने मारपीट की और कुत्ते से कटवाया। हालांकि इस संबंध में शाम तक केस दर्ज नहीं हो पाया।
पीड़ित राहुल निवासी मोहन नगर ने बताया कि बुधवार की सुबह उसके पिताजी ड्यूटी जा रहे थे। इसी बीच पड़ोसी युवक गाड़ी लेकर आ गया। वह लगातार हॉर्न बजाने लगा। इस बात पर विवाद हो गया। वह गाली-गलोच करने लगा। जब विरोध किया तो वह मारपीट पर उतर आया। मारपीट के दौरान उसके कुत्ते ने भी हमला कर दिया और हाथ को बुरी तरह से काट लिया। परिजनों ने जैसे-तैसे बचाव किया और अस्पताल में भर्ती कराया। बकौल राहुल, इससे पहले भी वह युवक और उसके परिजन हमारे साथ झगड़ते रहे हैं। इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी है। उधर, देर शाम तक इस संबंध में केस दर्ज की पुष्टि नहीं हुई थी। झगड़े और आरोपों की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच के बाद ही पुष्टि की जा सकती है।