फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   All trains arrived late due to fog, bhadurgarh news

कोहरा होने के कारण देरी से पहुंची सभी ट्रेन

Thu, 19 Jan 2017 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़ Updated Thu, 19 Jan 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। ठंड के साथ-साथ कोहरा छाने के कारण बुधवार को बहादुरगढ़ स्टेशन पर लगभग सभी ट्रेनें देरी से पहुंची। रेल यात्रियों को इसके कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर, रेलवे ने पिछले दो महीने से बंद दो एक्सप्रेस गाड़ियों के 15 फरवरी से चलने की उम्मीद जताई है। जबकि दो यात्री गाड़ियों के चलने की अभी उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

कोहरे के कारण बुधवार को लगभग सभी यात्री व एक्सप्रेस ट्रेन देरी से पहुंची। जबकि पंजाब मेल एक्सप्रेस तो साढ़े 12 घंटे की देरी से यहां पहुंची। पंजाब मेल को मंगलवार रात 10:41 बजे यहां पहुंचना था लेकिन सर्दी और घने कोहरे के चलते बुधवार सुबह 11:25 पर यहां पहुंची। इससे इस ट्रेन में सवार होकर जाने वाले यात्रियों को बहुत परेशानी झेलनी पड़ी। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि पिछले दो महीने पहले बंद हुई बरेली एक्सप्रेस और अवध-आसाम एक्सप्रेस गाड़ी 15 और 16 फरवरी से चलनी शुरू हो जाएंगी। जबकि 54641 और 64913 पैसेंजर ट्रेन के चलने की अभी कोई उम्मीद रेलवे अधिकारी नहीं जता रहे हैं।
विज्ञापन

गोरखधाम 7 घंटे लेट
बुधवार को गोरखधाम एक्सप्रेस साढ़े 7 घंटे लेट रही। जबकि छिंदवाड़ा एक्सप्रेस 6 घंटे 30 मिनट देरी से चल रही है। जींद पैसेंजर अपने समय से आधा घंटा, दैनिक सुपरफास्ट 2 घंटे 30 मिनट, जनता एक्स्प्रेस 45 मिनट की देरी से बहादुरगढ़ स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा दिल्ली की तरफ जाने वाली जनता एक्सप्रेस का बहादुरगढ़ स्टेशन पर पहुंचने का समय 11 बजकर 40 मिनट है यहा 4 घंटे लेट रही। अंडमान एक्सप्रेस 2 घंटे 30 मिनट लेट, किसान एक्सप्रेस केवल 10 मिनट की देरी से यहां पहुंची। इस तरह रेलवे यात्रियों को सर्दी के मौसम में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed