फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   All three bodies of the district are in the top 5 of the state, Beri is on top

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदेश के टॉप 5 में जिले के तीनों निकाय, सबसे ऊपर बेरी

Fri, 12 Jan 2024 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
All three bodies of the district are in the top 5 of the state, Beri is on top
11jjrp09 झज्जर से गुडगांव सड़क मार्ग पर सफाई करते हुए कर्मचारी। संवाद
झज्जर। शहरी एवं आवास मंत्रालय ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 का परिणाम जारी कर दिया है। झज्जर जिले के तीनों निकायों ने इस बार स्वच्छता रैंकिंग में प्रदेश में टॉप 5 में जगह बनाई है। इसमें सबसे ऊपर झज्जर जिले की बेरी नगर पालिका है। बेरी नगर पालिका को प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल हुआ है। 2022 की रैंकिंग में भी बेरी को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला था। प्रदेश रैंकिंग भी बेरी नगर पालिका एक रैंकिंग नीचे आई है। जोनल रैंकिंग में भी बेरी नगर पालिका की रैंकिंग फिसल गई है। पिछली बार उत्तर भारत की जोन रैंकिंग में बेरी नगर पालिका को 11 रैंकिंग हासिल हुई थी। इस बार यह रैंकिंग 47 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


इसी प्रकार से झज्जर नगर परिषद को इस बार प्रदेश में पांचवीं रैंक हासिल हुई है। जबकि 2022 की रैंकिंग में झज्जर नगर परिषद को पहला स्थान मिला था। झज्जर नगर परिषद ने चार रैंकिंग गंवाई है। उत्तर भारत जोनल रैंकिंग में जहां झज्जर नगर परिषद पिछले साल 4 रैंकिंग हासिल की थी। वहीं इस बार 68वीं रैंक हासिल की है। जबकि राष्ट्रीय रैंकिंग 1321 है।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ नगर परिषद ने इस बार प्रदेश में पांचवीं रैंक हासिल की है। जबकि पिछली बार सातवीं रैंक थी। पिछले साल के मुकाबले दो रैंक का सुधार हुआ है। इस साल बहादुरगढ़ नगर परिषद की राष्ट्रीय रैंकिंग 174 है। बहादुरगढ़ को एक लाख से ज्यादा आबादी वाले वर्ग में शामिल किया गया है। पिछली बार बहादुरगढ़ नगर परिषद की राष्ट्रीय रैंकिंग 111 थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



झज्जर नगर परिषद के सबसे ज्यादा नंबर शहर से उठने वाले कूड़ा को अलग-अलग करने में कटे हैं। सोर्स सेग्रीगेशन में परिषद को 33 प्रतिशत नंबर मिले हैं। जबकि पिछले साल सर्वेक्षण में शत-प्रतिशत नंबर मिले थे। इसके तहत उठने वाले कूडे़ से गिल व सूखा कूड़ा अलग-अलग करना होता है जबकि शहर में ऐसा नहीं हो रहा। इसी प्रकार से शहर से निकलने वाले कूड़े का प्रोसेस यानी रि-यूज के 60 प्रतिशत अंक मिले हैं। जबकि पिछले साल 100 प्रतिशत नंबर थे। इसमें भी उठने वाले कूड़े का रीयूज कितना होता है, उसके नंबर मिलते हैं। इसके अलावा डंपिंग साइट से एक साल पुराने कूड़ा उठान के केवल 27 प्रतिशत अंक मिले हैं जबकि पिछले साल यही 71 प्रतिशत था। 25-25 प्रतिशत नंबर शहर की कालोनियों व मार्केट से कूड़ा उठान के मामले में कटे हैं। पिछली बार कालोनियों में कूड़ा उठान के 83 प्रतिशत अंक थे। जबकि मार्केट में कूड़ा उठान के शून्य अंक मिले थे। मार्केट से कूड़ा उठान में 75 प्रतिशत अंक मिले हैं। वाटर बॉडीज की सफाई में पिछले साल की तरह शत-प्रतिशत अंक मिले हैं। जबकि सार्वजनिक शौचालयों की सफाई में इस बार शत-प्रतिशत अंक मिले हैं। पिछले साल 67 प्रतिशत अंक मिले थे।
इंसेट
बेरी नगर पालिका का रिपोर्ट कार्ड
बेरी नगर पालिका के तहत डोर टू डोर के इस बार 77 प्रतिशत नंबर मिले हैं। जबकि पिछली बार यह 99 प्रतिशत था। गिला-सूखा कूड़ा अलग-अलग करने में पिछली बार 99 प्रतिशत अंक मिले थे। जबकि इस बार केवल एक प्रतिशत अंक मिला है। कूड़ा निस्तारण के लिए पिछली बार शून्य अंक थे। जबकि इस बार 22 प्रतिशत अंक मिले हैं। डंपिंग साइट से कूड़ा निष्पादन के इस बार शून्य अंक हैं। जबकि पिछली बर शत-प्रतिशत अंक थे। इस बार कालोनियों व मार्केट की सफाई के 83-83 प्रतिशत अंक मिले हैं। जबकि पिछली बार शत-प्रतिशत अंक थे। इस बार सार्वजनिक शौचालय व वाटर बॉडी की सफाई के शत-प्रतिशत अंक मिले हैं।



स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रदेश में टॉप 5 में रैंकिंग आई है। यह अच्छी है। पिछली रैंकिंग के मुकाबले रैंकिंग में कमी है। इस बार और बेहतर करने के प्रयास किए जाएंगे।- जिले सिंह सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद, झज्जर



स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर हर साल अभियान चलाया जाता है। 2024 में और अधिक प्रयास करके दोबारा से झज्जर शहर की रैंकिंग में सुधार करने का काम किया जाएगा। हर किसी को अपनी जिम्मेदारी के साथ शहर को स्वच्छ बनाना होगा।-अंशुल प्रवीण गर्ग, वाइस चेयरमैन, नगर परिषद, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article