फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   All samples of the water to the clean chit given by lab, bhadurgarh

पानी के सभी सैंपलों को लैब ने दी क्लीनचिट

Wed, 18 Jan 2017 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़ Updated Wed, 18 Jan 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

पिछले दिनों शहर की कई कालोनियों से जन स्वास्थ्य विभाग ने पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे। इन सैंपलों को लैब की ओर से क्लीन चिट दे दी गई है। लैब अधिकारियों ने पानी में क्लोरीन की मात्रा को पर्याप्त बताया है। रोहतक से यहां पानी के सैंपल लेने के लिए टीम एक बार फिर सोमवार को यहां पहुंची और कार्रवाई शुरू की। टीम ने कई कालोनियों से पानी के और सैंपल लिए। जिन्हें जांच के लिए टीम अपने साथ रोहतक ले गई। टीम में कई अधिकारी शामिल थे।
गौरतलब है कि पिछले दिनों छिकारा कालोनी व अशोक नगर कालोनी में कई लोगों के गंदे पानी के कारण बीमार होने की खबरें मिल थी। इस पर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने रोहतक लैब की टीम के साथ कालोनियों में सप्लाई हो रहे पानी के सैंपल लिए थे। टीम के अधिकारी लगभग 21 सैंपल जांच के लिए यहां से ले गए थे। उन सैंपलों को लैब की ओर से पास कर दिया गया है और उसमें किसी तरह की कोई गंदगी नहीं बताई गई है। सोमवार को टीम ने इन कालोनियों के साथ-साथ कई अन्य कालोनियों नई बस्ती, लालचंद कालोनी, दुर्गा कालोनी से भी पानी के सैंपल लिए। इन सैंपलों को भी जांच टीम अपने साथ रोहतक ले गई। रोहतक से यहां पहुंची टीम में मैनेजर सोनिया के अलावा कई अन्य कर्मचारी भी शामिल रहे। उन्होंने मौके पर पानी में क्लोरीन की मात्रा को जांचा और उसे लोगों के लिए सही बताया।
विज्ञापन

इस दौरान जन स्वास्थ्य विभाग के भी कई अधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें जेई दलबीर देशवाल, सुपरवाइजर जगबीर, आपरेटर नरेश कुमार के अलावा लैब अटेंडेंट शामिल रहा। वहीं जेई दलबीर देशवाल ने कहा है कि यदि अन्य किसी कालोनी में भी कोई समस्या है तो लोग उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं। जनता के समक्ष आने वाली पानी की समस्याओं को तुरंत प्रभाव से दूर किया जाएगा। विभाग के जेई देशवाल का कहना है कि यह जरूरी है कि जिन लोगों को पीलिया रोग हुआ है वह यहां के पानी से हुआ हो। ये लोग सुबह से शाम तक दिल्ली में सर्विस करते हैं और वहीं का पानी दिन भर यूज करते हैं। हो सकता है वहां के पानी में क्लोरीन की मात्रा कम हो। पानी में क्लोरीन की मात्रा कम होने से शरीर में अनेक तरह की बीमारियां फैल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed