फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Albendazole tablets will be fed to 3.15 lakh children

Jhajjar-Bahadurgarh News: 3.15 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल टैबलेट

Thu, 29 Aug 2024 06:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
Albendazole tablets will be fed to 3.15 lakh children
झज्जर। जिले में 18 व 24 सितंबर को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाने के लिए विशेष अभियान चलेगा। इस अभियान में 3.15 बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। डीसी ने इस अभियान से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त शक्ति सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत 1-2 वर्ष के बच्चों के लिए एल्बेंडाजोल टैबलेट की खुराक आधा टैबलेट, 3-19 वर्ष के बच्चों के लिए एक टेबलेट, प्रजनन आयु वर्ग (20-24 वर्ष) वाली महिलाओं (गैर-गर्भवती और गैर-स्तनपान कराने वाली महिलाओं ) के लिए एक टेबलेट खिलाई जाएगी। जिले में 3.15 लाख गोलियां खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में एडीसी सलोनी शर्मा, सिविल सर्जन ब्रह्मदीप सिंह, डीडीपीओ निशा तंवर, डीईओ राजेश खन्ना सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन




स्कूल से लेकर गांव तक चलेगा अभियान
सिविल सर्जन डॉ ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि जिले के प्रत्येक गांव, हर घर व स्कूल तक अभियान को चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि विशेष तौर पर पांच टीके लगाए जाएंगे। जिसमें पोलियो की टीका भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed