फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Agniveer Anuja and Priyanka brought pride to the state by participating in the Republic Day Parade on Rajpath.

Jhajjar-Bahadurgarh News: राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होकर अग्निवीर अनुजा और प्रियंका ने बढ़ाया प्रदेश का मान

Sun, 28 Jan 2024 03:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 28 Jan 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Agniveer Anuja and Priyanka brought pride to the state by participating in the Republic Day Parade on Rajpath.
साल्हावास निवासी प्रियंका इंडियन नैैवी में कार्यरत स्त्रोत स्वयं
साल्हावास। जिले की दो अग्निवीर बेटियों मातनहेल निवासी अनुजा और साल्हावास की प्रियंका ने ने गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर आयोजित परेड में शामिल होकर जिले का मान बढ़ाया है। परेड में पहली बार शामिल हुई अग्निवीरों की झांकी में भारतीय नौसेना की तरफ से प्रियंका व थलसेना की तरफ से अनुजा ने भाग लिया। दोनों के परिजनों के अलावा गांव में भी इसे लेकर खुशी का माहौल है। गांव मातनहेल की सरपंच विजयलता ने बताया कि बेटी अनुजा सुहाग की उपलब्धि में न केवल गांव, बल्कि जिला वासियों का सीना भी गर्व से चौड़ा हुआ है।
विज्ञापन




पहले अग्निनवीर बने थे अनुजा व उनके भाई सुमित



भारत सरकार की अग्निपथ योजना के तहत झज्जर के मातनहेल निवासी अनुजा और सुमित का पहले अग्निवीर के रूप में चयन हुआ। सुमित और अनुजा चचेरे भाई-बहन हैं। यह पहली बार है जब एक परिवार के दो सदस्य अग्निवीर बने। जितना खास इनका अग्निवीर बनना है, उतना ही खास इनका सफर भी है। दोनों भाई-बहन शुरुआत से ही सेना में जाने का मन बना चुके थे। पहले सेना व वायु सेना में स्थायी भर्ती के लिए कोशिश की, मगर यहां भर्ती रद्द हो गई तो अग्निवीर बनने का सपना देखा।
विज्ञापन




एक साथ करते थे तैयारी



दोनों भाई-बहन को अग्निवीर बनने में काफी गर्व महसूस हुआ। अनुजा का कहना है कि परेड में शामिल होना उनके लिए गौरव की बात है।अग्निनवीर बनने से पहले गांव में सुबह पांच बजे उठना और किसी दिन दौड़, किसी दिन बीम मारना तो किसी दिन अन्य एक्सरसाइज करने से दिन की शुरुआत होती थी। सेना भर्ती कार्यालय रोहतक के तहत अग्निवीरों की भर्ती का शेड्यूल आया। हिसार में जाकर टेस्ट दिया और चयन हो गया। ऑल इंडिया रैंक में प्रथम स्थान हासिल करने पर अनुजा को एआरओ रोहतक की तरफ से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया। अनुजा सुहाग पुत्री संजय पिछले चार वर्षों से सेना में भर्ती होने के लिए निरंतर मेहनत कर रही थी। अनुजा ने 12वीं तक की शिक्षा गांव मातनहेल के ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका की नौसेना में जामनगर में है तैनाती

साल्हावास निवासी प्रियंका पुत्री संजय का चयन 28 नवंबर 2022 को इंडियन नेवी में हुआ। वे फिलहाल गुजरात के जामनगर में कार्यरत हैं। प्रियंका के पिता संजय, मां सुमन ने बताया कि प्रियंका ने साल्हावास के निजी स्कूल से 12वीं की परीक्षा पास की और वह कोसली के गवर्नमेंट कॉलेज में सेकंड ईयर में पढ़ रही थी। तभी उनका चयन हो गया था। प्रियंका के दिल्ली में आयोजित परेड में हिस्सा लेने पर उनके ताऊ कृष्ण पहलवान, भाई साहिल व भोलू सहित अन्य परिजनों ने भी खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed