फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Agneepath scheme playing with country's security: Rajendra Jun

सेना में 4 वर्ष के लिए नहीं बल्कि स्थाई रूप से हो भर्ती : राजेंद्र जून

Fri, 01 Jul 2022 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Agneepath scheme playing with country's security: Rajendra Jun
बहादुरगढ़। कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह जून ने कहा कि केंद्र व हरियाणा की बीजेपी सरकार बेरोजगार युवाओं को स्थाई नौकरी देने के बजाय उनका भविष्य बर्बाद करने के लिए नई-नई नीतियां लागू कर रही हैं। मोदी सरकार अग्निपथ योजना युवाओं के लिए लेकर आई है जिससे युवाओं का भविष्य संवरने के बजाय बर्बाद हो जाएगा। सरकार को सेना में चार साल के बजाय स्थायी भर्ती करनी चाहिए।
विज्ञापन

वीरवार को सेक्टर-2 में विधायक राजेंद्र जून को लोगों ने बिजली, पानी और जलभराव की समस्याओं से अवगत कराया। कई स्थानों पर सड़क टूटी होने और पानी भरने की समस्या बताई। जिसके लिए उन्होंने अधिकारियों से बात करने को कहा। पत्रकारों से बातचीत करते हुए जून ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने और हरियाणा की खट्टर सरकार ने युवाओं को हर साल 2 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था। जिस पर भरोसा करते हुए युवाओं ने केंद्र व हरियाणा में बीजेपी को जनादेश देकर उनकी सत्ता बनाई। मगर सत्ता प्राप्त होते ही दोनों सरकार अपने चुनावी वादे भूल गई। उन्होंने कहा कि एक तरफ मोदी सरकार 4 साल के लिए युवाओं को सेना में भर्ती करने के लिए अग्निपथ योजना लेकर आई है वहीं दूसरी तरफ अग्निपथ योजना पर युवाओं को बरगलाने का काम खट्टर सरकार भी कर रही है। खट्टर सरकार ने कहा है कि 4 साल बाद अग्निपथ योजना से रिटायर होने वाले 75 प्रतिशत अग्निवीरों को हरियाणा सरकार नौकरी देगी। जोकि खट्टर सरकार का सफेद झूठ व युवाओं के साथ बहुत बड़ा छलावा है। पूरा देश जानता है कि आज हरियाणा प्रदेश पूरे देश मे कायम बेरोजगारी में नंबर एक पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed