फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Agitation, Agitation in Nagric hospital, 2 hours, patient in tourble, Jhajjar

नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों ने की हड़ताल, दो घंटे ओपीडी और अन्य सेवाएं ठप

Wed, 07 Sep 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Wed, 07 Sep 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Agitation, Agitation in Nagric hospital, 2 hours, patient in tourble, Jhajjar
हड़ताल - फोटो : bureau

नागरिक अस्पताल में तैनात डॉक्टरों ने मंगलवार सुबह अपनी मांगों को लेकर काम छोड़, कलम छोड़ हड़ताल की। सुबह आठ बजे से 10 बजे तक की सांकेतिक हड़ताल के चलते ओपीडी और अन्य सेवाएं ठप रहीं, जिसके चलते मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दो घंटे की हड़ताल के चलते अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। जिधर देखो भटकते हुए मरीज और उनके तीमारदार ही दिखाई दिए।

विज्ञापन


डॉक्टरों के कमरों के बाहर मरीजों का जमावड़ा लगा रहा और हड़ताल से अनजान मरीज और उनके तीमारदार डॉक्टरों को ढूंढते दिखाई दिए। बाद में 10 बजे के बाद डॉक्टर अपनी सीटों पर आए मरीजों की जांच की, लेकिन तब तक मरीज और उनके तीमारदार हलकान रहे। बोले चिकित्सक, मांगें नहीं मानीं तो 11 को करनाल में आरपार की लड़ाई का एलान डॉ. कुलदीप ने बताया कि राज्य की आबादी पंजाब की आबादी के करीब है, लेकिन प्रदेश में डॉक्टरों की संख्या पंजाब से आधी है, जिसके कारण डॉक्टरों पर काम का काफी बोझ रहता है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं चिकित्सकों को सुरक्षा भी मुहैया नहीं कराई जाती है, जिससे उनके साथ आए हुए मरीजों और तीमारदारों द्वारा दुर्व्यवहार किया जाता है। वहीं चिकित्सकों की संख्या कम होने से उन्हें अवकाश तक नहीं मिल पाता है। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर सुरक्षा मुहैया कराने और खाली पदों को भरे जाने के साथ केंद्रीय घोषणाओं को लागू नहीं किया गया तो वह 11 सितंबर को करनाल में प्रदेशस्तरीय सेमिनार को आयोजन करेंगे और आरपार की लड़ाई का एलान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन पर बैठे रहे बुजुर्ग, परेशानी डॉक्टरों की हड़ताल के चलते सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों को हुई। अधिक भीड़ होने के कारण बुजुर्गों को बैठने तक की जगह नहीं मिली और जमीन पर ही बैठ गए। बुजुर्गों को दो घंटो तक परेशानी झेलनी पड़ी। यह बोले मरीज गांव ऊंटलौधा से आए सुनील कुमार का कहना है कि उसके हाथ में कुछ समय पहले फ्रेक्चर आया था।


इसलिए वो अस्पताल में एक्सरे करवाने आया था, लेकिन यहां आने पर डॉक्टर अपनी सीट पर ही नहीं मिले। बाद में पता चला कि डॉक्टर हड़ताल पर हैं, अगर पहले पता होता तो वो आज आते ही नहीं। सीता राम गेट से आई मोनिका ने बताया कि उसकी बेटी के पेट में कीड़ों की समस्या है। इसलिए वो अस्पताल में डॉक्टर से दवाई लेने के लिए आई थी, लेकिन एक घंटे तक कोई डॉक्टर नहीं आया। बहुत परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed