फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Agitating farmers and Akali workers clashed

आंदोलनकारी किसान और अकाली कार्यकर्ता भिड़े

Sat, 18 Sep 2021 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Agitating farmers and Akali workers clashed
टीकरी बार्डर पर किसान और अकाली दल कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत के बाारे में मीडिया को जानकारी देते - फोटो : Bahadurgarh
तीन नए केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर नौ महीने से यहां पड़ाव डाले बैठे आंदोलकारी किसानों और शुक्रवार को दिल्ली जाने के लिए आए अकाली दल के कार्यकर्ताओं में दो बार टकराव होते-होते बचा। आंदोलनकारी किसान अकाली दल पर किसान आंदोलन खराब करने की कोशिश करने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

टीकरी बार्डर बंद है, इसलिए अपने वाहनों से आए अकाली दल के कार्यकर्ता वीरवार रात से ही झाड़ोदा बार्डर के रास्ते दिल्ली में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजकर 40 मिनट पर पंजाब नंबर की एक क्रूजर में आए अकाली दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने बहादुरगढ़ बाईपास स्थित दुर्गा फिलिंग स्टेशन से घूमकर दिल्ली जाने की कोशिश की तो आंदोलनकारी किसानों ने उनकी गाड़ी को रुकवा लिया। अकाली दल कार्यकर्ताओं की गाड़ी में एक देशी शराब मिली। इसको आंदोलकारी किसानों ने गलत बताया और अकाली कार्यकर्ताओं का घिराव कर लिया। दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई।
विज्ञापन

आंदोलनकारियों ने शराब को लेकर अकाली दल का विरोध किया और अकाली दल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अकाली दल मुर्दाबाद के नारे लगाए। किसानों ने कहा कि अकाली दल हमारे आंदोलन को खराब करने की कोशिश कर रहा है। भली-बुरी सुनाकर किसानों ने अकाली दल कार्यकर्ताओं को जाने दिया और अकाली दल के कार्यकर्ता रोहतक की तरफ चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed