फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   After two days of relief, smog again prevails, AQI in orange zone

Jhajjar-Bahadurgarh News: दो दिन की राहत के बाद फिर छाया स्मॉग, एक्यूआई ऑरेंज जोन में

Fri, 29 Nov 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 29 Nov 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
After two days of relief, smog again prevails, AQI in orange zone
-फोटो 52 : बहादुरगढ़ में शुक्रवार को सुबह के समय छाया स्मॉग। संवाद
बहादुरगढ़। दो दिन की राहत के बाद शुक्रवार को फिर से प्रदूषण बढ़ गया। सुबह के समय क्षेत्र में हल्का स्मॉग छाया रहा। एक्यूआई 287 पर पहुंच गया। स्मॉग के कारण धूप हल्की रही। दोपहर के समय धूप कुछ तेज हुई। नगर परिषद की ओर से सेक्टर-6,7 के डिवाइडिंग रोड, दिल्ली-रोहतक रोड, रेलवे रोड समेत अन्य बाजारों में पानी का छिड़काव किया जा रहा है। इससे सड़कों पर धूल नहीं उड़ रही है। अभी एक्यूआई ऑरेंज जोन में चल रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को फिर से स्मॉग छाया तो दुपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कत हुई। पीएम 2.5 का उच्चतम स्तर 343 पर रहा। जबकि न्यूनतम 112 और औसत 287 दर्ज की गई। वहीं पीएम 10 का उच्चतम स्तर 214, न्यूनतम 96 और औसत 167 रही। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगले सप्ताह तक एक्यूआई ऑरेंज स्तर पर रहने का अनुमान है। जबकि 30 नवंबर और 1 दिसंबर को हल्के कोहरे के साथ स्मॉग गहरा सकता है।

-फोटो 52 : बहादुरगढ़ में शुक्रवार को सुबह के समय छाया स्मॉग। संवाद

-फोटो 52 : बहादुरगढ़ में शुक्रवार को सुबह के समय छाया स्मॉग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed