{"_id":"66e781b9772609f6a600b268","slug":"after-the-rain-the-condition-of-the-roads-worsened-again-drivers-are-hesitant-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-113768-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश के बाद फिर बिगड़ी सड़कों की सूरत, हिचकोले खा रहे वाहन चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश के बाद फिर बिगड़ी सड़कों की सूरत, हिचकोले खा रहे वाहन चालक
Mon, 16 Sep 2024 06:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 16 Sep 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। तीन दिन पहले झमाझम बारिश के बाद एक बार फिर से शहर की सड़कों की सूरत बिगड़ गई है। सड़कों पर जगह-जगह तमाम छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे लोग हिचकोले खाने को मजबूर हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं और बच्चों को हो रही है।
कई सड़कें तो ऐसी हैं, जहां सड़क की बजाय गड्ढे और उनमें भरा पानी ही नजर आता है। वाहन चालक भी हिचकोले खाकर निकल रहे हैं। शहर के सभी मुख्य मार्गों की हालत इतनी बदतर हो चुकी हैं, वहां से गुजरना मुश्किल हो रहा है। पिछले सप्ताह ही पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने शहर के कई मुख्य मार्गों पर पैचवर्क किया था, लेकिन पैचवर्क अब गायब हो गया है। ऐसे में वहां गड्ढे दोबारा से बन चुके हैं। इससे वाहन चालकों का आना-जाना दूभर हो गया है।
शहर के सिलानी गेट से लेकर कुलदीप अग्रसेन चौक, बहादुरगढ़ रोड, बर्फखाना रोड, यादव धर्मशाला के नजदीक, छिकारा चौक, बैंक रोड पर सड़कों पर कई छोटे-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। सबसे ज्यादा हालत खराब बैंक रोड, सिलानी गेट से अग्रसेन चौक, बहादुरगढ़ रोड और बर्फखाना रोड की है। यहां एक से दो फीट के गड्ढे हो गए हैं। इनमें पानी भरा हुआ है। कई बार वाहन चालकों को पानी भरा होने की वजह से गड्ढे दिखाई नहीं देते और हादसा हो जाता है।
विज्ञापन
बारिश का पानी अभी तक है भरा
शहर के मुख्य मार्गों पर दुकानों के बाहर अब भी बारिश का पानी भरा हुआ है। शहर के बैंक रोड, छिकारा चौक, धौड़ चौक, बर्फखाना रोड ऐसे मार्ग हैं, जहां अब भी बारिश का पानी भरा हुआ है। नाले ओवरफ्लो होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इस कारण दुकानदारों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। दुकानदारों ने मांग की है कि नालों की सफाई प्रतिदिन कराई जाए, ताकि जलनिकासी हो सके।
वर्जन
बारिश के पानी की निकासी के लिए नालों की सफाई का काम कराया जा रहा है। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।-जिले सिंह सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद, झज्जर