{"_id":"6705b38ba9af3e89b40366a4","slug":"after-the-husband-even-the-wife-could-not-save-the-bail-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-114462-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पति के बाद पत्नी भी नहीं बचा पाई जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पति के बाद पत्नी भी नहीं बचा पाई जमानत
Wed, 09 Oct 2024 04:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 09 Oct 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। विधानसभा चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी के टिकट पर लड़ रही सोनू अहलावत पति के बाद खुद भी जमानत नहीं बचा पाईं। वहीं गांव बिसाहन के सरपंच इंद्रजीत सुहाग भी जमानत नहीं बचा पाए।
2019 में विधानसभा चुनाव में आम आदमी के टिकट पर अश्वनी दुल्हेड़ा ने बेरी हलके से चुनाव लड़ा था। अश्वनी को केवल 1924 वोट मिले थे और उनकी जमानत जब्त हो गई थी। इस बार अश्वनी अपनी पत्नी को टिकट दिलाने में कामयाब हो गए थे। अब 2024 में अश्वनी दुल्हेड़ा की पत्नी सोनू अहलावत ने बेरी हलके से आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा। इसमें सोनू अहलावत को 1671 वोट मिले। अहलावत खाप से पहली बार किसी पार्टी ने टिकट दी थी। उम्मीद थी कि अहलावत खाप के वोट मिलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन
वहीं गांव बिसाहन के सरपंच इसी योजना में गांव बिसाहन के ग्रामीणों ने सरपंच चुना। इंद्रजीत सुहाग ने बेरी विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ा, लेकिन वोट केवल 2154 मिले। इससे वह अपनी जमानत भी नही बचा पाए। इससे पहले उन्होंने लड़कियों के लिए कॉलेज जाने के लिए बसें चलाई थी, जिनका जमकर प्रचार किया गया था। उनको उम्मीद थी कि समाजसेवा करके वोट मिल जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। वहीं महरौली 360 के प्रधान गोवर्धन ने बेरी हलके से निर्दलीय चुनाव लड़ा, लेकिन हलके में 1125 वोट मिले। वह भी अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए।
विज्ञापन