फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   After being beaten for having a love marriage, she was then shot.

Jhajjar-Bahadurgarh News: लव मैरिज करने के चलते पहले पीटा अब मारी गोली

Thu, 29 Jan 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 29 Jan 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
After being beaten for having a love marriage, she was then shot.
28jjrp20- माछरौली बस अड्डे पर मौके का मुआयना करते पुलिस कर्मचारी। स्रोत-ग्रामीण
झज्जर। चार माह पहले लव मैरिज करने वाले फोटोग्राफर जगत को बुधवार शाम माछरौली बस स्टैंड पर बाइक सवार दो युवकों ने गोली मारी। गनीमत रही गोली होंठ को छू कर चली गई। इसमें युवक घायल हो गया। उसे आसपास के लोगों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन

माछरौली निवासी जगत सिंह बुधवार शाम को लगभग 4 बजे अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दाैरान मोटरसाइकिल पर दो युवक आए और जगत पर फायरिंग कर दी। इससे वह घायल हो गया और जमीन पर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

घायल को झज्जर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।
ससुराल वाले कर रहे हैं मारने की कोशिश
जगत ने बताया कि उसने चार माह पहले लव मैरिज की थी। उसके बाद से लड़की के परिवार के लोग उसको मारने की कोशिश कर रहे हैं। 22 अक्तूबर को भी उसके साथ मार-पिटाई की गई थी। इसमें उसे चोटें आई थी। उस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की थी। अब उस पर गोली चलाई गई है। इसमें वह बाल-बाल बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हेलमेट पहने हुए था गोली चलाने वाला
जगत ने बताया कि मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार होकर आए थे। वह दुकान में बैठा हुआ था। पीछे बैठे युवक ने गोली चलाई। उसने हेलमेट लगाया हुआ था। गोली चलाने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए।


रोहतक पीजीआई में घायल के बयान लेने के लिए गए हुए हैं। बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। फायरिंग करने वालों की तलाश की जा रही है।
- इंस्पेक्टर परमजीत, माछरौली थाना

28jjrp20- माछरौली बस अड्डे पर मौके का मुआयना करते पुलिस कर्मचारी। स्रोत-ग्रामीण

28jjrp20- माछरौली बस अड्डे पर मौके का मुआयना करते पुलिस कर्मचारी। स्रोत-ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed