{"_id":"69bdbdb4b7e1539c290375e0","slug":"after-10-years-the-college-got-its-old-building-and-classes-will-start-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1003-122053-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 10 साल बाद कॉलेज को मिला पुराना भवन, कक्षाएं होंगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 10 साल बाद कॉलेज को मिला पुराना भवन, कक्षाएं होंगी शुरू
विज्ञापन
बादली। उपमंडल स्तर पर नया प्रशासनिक भवन बनने के बाद अब पुराने भवन को दोबारा से कॉलेज प्रशासन को सौंप दिया गया है। 10 साल बाद कॉलेज को अपना पुराना भवन मिलने पर एक बार फिर कक्षाएं शुरू हो सकेंगी। उपमंडल अधिकारी डॉ. रमन गुप्ता ने पुराने भवन की चाबी प्राचार्य आनंद कादयान को सौंप दी।
प्राचार्य ने भवन हैंड ओवर होने के बाद प्रांगण में बैठे टाइपिस्ट और वकीलों को खाली करने का नोटिस भेजा है। अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा भवन खाली करने के बाद भी टाइपिस्ट और वकील अभी प्रांगण में कामकाज कर रहे हैं। प्राचार्य ने बताया कि नोटिस भेजने के बाद वकीलों की तरफ से 31 मार्च का समय मांगा गया है।