फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Advocates took to the streets, doctors demonstrated by wearing black badges

सड़कों पर उतरे अधिवक्ता, चिकित्सकों ने काले बिल्ले लगा किया प्रदर्शन

Fri, 06 Aug 2021 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Advocates took to the streets, doctors demonstrated by wearing black badges
प्रदर्शन करते लघु सचिवालय जाते अधिवक्ता। संवाद - फोटो : Jhjhar
एक तरफ बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट अजीत सोलंकी के समर्थन में प्रदेश की सभी बार एसोसिएशन ने हड़ताल शुरू कर दी है। वहीं महिला चिकित्सक के समर्थन में भी चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मचारियों की एसोसिएशन उतर आई हैं। दोनों तरफ से प्रदर्शनों का दौर शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से झज्जर पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोले बैठे वकील वीरवार को और ज्यादा उग्र हो गए। उन्होंने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन करने से पूर्व झज्जर के वकील यहां बार परिसर में एकत्रित हुए और बाद में जुलूस की शक्ल में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। वकीलों की मांग बार प्रधान अजीत सोलंकी के खिलाफ पुलिस की ओर से दर्ज किए गए मामले को रद्द करने, झज्जर शहर पुलिस थाना प्रभारी व चिकित्सक को निलंबित करने और डीएसपी का तबादला करने के साथ-साथ नागरिक अस्पताल की महिला चिकित्सक निशा के खिलाफ पुलिस को गुमराह कर झूठी सूचना दिए जाने के बारे में मामला दर्ज कराए जाने को लेकर थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को भांपते हुए पहले ही लघु सचिवालय परिसर में अवरोधक लगा रखे थे। जिन्हें हटाने के लिए प्रदर्शनकारी वकीलों ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को कहा। बाद में अधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने अवरोधक हटा दिए। जिसके बाद वकील नारेबाजी करते हुए अंदर पहुंचे और वहां उन्होंने लघु सचिवालय परिसर में लगे पंडित श्रीराम शर्मा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

बाद में वकील वहां से वापस अपने बार परिसर के धरना स्थल पर लौट आए। राजकुमार वत्स वाइस प्रेसिडेंट झज्जर बार एसोसिएशन ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने मांग की है कि पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द बार प्रधान के खिलाफ दर्ज मामले को रद्द करे और उनकी अन्य मांगों को पूरा करें, नहीं तो पूरे देश के वकील अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला चिकित्सक निशा के समर्थन में उतरी मेडिकल एसोसिएशन
जिले के सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने भी काले बिल्ले लगाकर महिला चिकित्सक निशा की कार्रवाई का समर्थन किया। इस दौरान जिले के सरकारी अस्पताल और पीएचसी व सीएचसी में कार्यरत स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ ने नारेबाजी कर शासन और प्रशासन को चेताया। उन्होंने कहा कि यदि वकीलों के अनैतिक दबाव के चलते महिला चिकित्सक निशा के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई अमल में लाई गई तो प्रदेश के सरकारी व गैर सरकारी चिकित्सक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। डॉ. जसवीर सिंह ने कहा कि इस मामले में मेडिकल एसोसिएशन की हाई अथॉरिटी को अवगत करा दिया गया है और आगे का जो भी मार्गदर्शन हड़ताल को लेकर होगा वह मेडिकल एसोसिएशन के नेतृत्व में किया जाएगा। अस्पतालों में चिकित्सकों व कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर काम किया और अस्पतालों में प्रदर्शन भी किया।

सामान्य अस्पताल में काले बिल्ले लगाकर काम प्रदर्शन करते चिकित्सक व स्टाफ। संवाद

सामान्य अस्पताल में काले बिल्ले लगाकर काम प्रदर्शन करते चिकित्सक व स्टाफ। संवाद- फोटो : Jhjhar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed