फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Admissions in primary classes decreased compared to last year

Jhajjar-Bahadurgarh News: पिछले साल के मुकाबले कम हुए प्राइमरी कक्षाओं में दाखिले

Tue, 21 Nov 2023 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 21 Nov 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Admissions in primary classes decreased compared to last year
राजकीय प्राइमरी विद्यालय, झज्जर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। एमआईएस पोर्टल की तकनीकी खामी के चलते प्राइमरी कक्षाओं में दाखिल हुए विद्यार्थियों की पूरी संख्या शो नहीं हो रही है। पोर्टल पर 2613 बच्चों का डाटा दिखा रहा है। यह संख्या पिछले साल के मुकाबले दाखिल बच्चों की संख्या से कम है। पिछले साल प्राइमरी में 22 हजार 381 बच्चों का डाटा पोर्टल पर दिखा रहा है,ख्ज बकि इस साल अब तक 19 हजार 768 बच्चों का डाटा दिख रहा है, जो 2613 कम है।
अधिकारियों की माने तो पिछले साल के मुकाबले केवल 1300 बच्चों के कम दाखिले हुए हैं, जबकि बाकी 1300 से अधिक बच्चों का रिकाॅर्ड परिवार पहचान और आधार कार्ड की वजह से पोर्टल पर दिखाई नहीं दे रहा है। इसमें से भी अब 700 के करीबन बच्चों का रिकाॅर्ड ठीक कर लिया गया है, जबकि बाकी का आगामी एक-दो दिन में रिकाॅर्ड ठीक हो जाएगा। उसके बाद पूरा रिकाॅर्ड एमआईएस पोर्टल पर शो करेगा। अधिकारियों ने यह भी माना कि पिछले साल के मुकाबले दाखिले कम हुए हैं, लेकिन अब भी जो दाखिला लेना चाहता है, उसे दिया जाएगा।
विज्ञापन


निदेशक ने वीसी के जरिए ली बैठक
सोमवार शाम को मौलिक स्कूल शिक्षा निदेशक ने वीसी के जरिए सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान एमआईएस पोर्टल पर विद्यार्थियों के नाम व अन्य जानकारी अपलोड न होने पर वार्ता की गई। बैठक में एमआईएस पोर्टल पर नाम व अन्य जानकारी अपलोड होने में आ रही दिक्कत के बारे में भी पूछा गया। अधिकारियों ने बताया कि कई प्रवासी बच्चों के जन्मतिथि का प्रूफ नहीं है। इस कारण न तो उनके आधार कार्ड बन पा रहे हैं और न ही परिवार पहचान पत्र में नाम शामिल हो पा रहा है। ऐसे मामलों को मंगलवार तक जिलास्तर पर निपटाने और जिलास्तर पर कार्रवाई न होने पर उसे मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए गए, ताकि मुख्यालय स्तर पर उसे ठीक कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल के मुकाबले कुछ दाखिले कम हुए हैं। कुछ एमआईएस पोर्टल पर तकनीकी दिक्कत के चलते शो नहीं हो रहे। इसकी समस्या अधिकारियों के समक्ष रखी गई है। मंगलवार तक कुछ डाटा ठीक कराया जाएगा। जो ठीक नहीं होगा, उसे मुख्यालय भेजा जाएगा।
- सुभाष भारद्वाज, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed