फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Admissions for the first merit list of graduate classes released

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्नातक कक्षाओं की पहली मेरिट लिस्ट के दाखिले जारी

Sun, 29 Jun 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 29 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Admissions for the first merit list of graduate classes released
28jjrp07- राजकीय नेहरू कॉलेज में अपने फार्मों का सत्यापन करवाते विद्यार्थी। स्रोत-कॉलेज प्रशासन
झज्जर। विभिन्न कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए और बीबीए आदि स्नातक कक्षाओं की पहली मेरिट लिस्ट के दाखिले चल रहे हैं। फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 30 जून है। फीस डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन भरी जा सकती है।
विज्ञापन

राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय झज्जर के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि फीस भरने के लिए विद्यार्थियों को उच्चतर शिक्षा विभाग के प्रवेश पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। फीस भरने के बाद विद्यार्थियों को अपने दस्तावेजों की जांच के लिए कॉलेज में उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन

नेहरू कॉलेज में यूजी कक्षाओं की 1200 सीटों के लिए 1567 आवेदन किए गए थे। इन सीटों पर दाखिलों के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने वीरवार को 556 विद्यार्थियों की पहली मेरिट लिस्ट जारी की थी। इनमें बीए के 272, बीएससी फिजिकल साइंस के 42, बीएससी लाइफ साइंस के 50, बीएससी गणित के 33, बीकॉम के 30, बीसीए के 74 तथा बीबीए के 55 विद्यार्थियों की जारी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेहरू कॉलेज में विभिन्न कक्षाओं में अब तक 93 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फीस जमा करवाई है। इनमें बीए के 52, बीएससी फिजिकल साइंस के 7, बीएससी लाइफ साइंस के 4, बीएससी गणित के 4, बीकॉम के 5, बीसीए के 16 तथा बीबीए के 5 विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाई है। शनिवार को भी कई विद्यार्थी दाखिले की प्रक्रिया के बारे में जानकारी लेने के लिए कॉलेज में उपस्थित हुए।

राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर में बीए की 480, बीकॉम की 140, बीएससी फिजिकल साइंस की 300, बीएससी लाइफ साइंस की 80, बीएससी गणित की 40, बीबीए की 80 तथा बीसीए की 80 सीटें हैं।




दूसरी मेरिट लिस्ट 3 जुलाई को आएगी
दूसरी मेरिट लिस्ट 3 जुलाई को जारी होगी। ओपन काउंसलिंग 9 जुलाई से शुरू होगी। खाली सीटों को भरने के लिए एडमिशन पोर्टल भी 10 जुलाई को दोबारा खुलेगा।




दस्तावेजों की जांच जरूरी

जिन विद्यार्थियों का नाम मेरिट लिस्ट में आया है और वे एडमिशन लेने के इच्छुक हैं, उनके सभी प्रमाण पत्रों की कॉलेज में जांच होगी और उनको अपने प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी कॉलेज में जमा करवानी होगी। इसलिए विद्यार्थी अपने ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म की हार्ड कॉपी, फोटोग्राफ, सभी मूल प्रमाण पत्र और उनकी फोटोकॉपी साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed