फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Admissions done on 417 out of 1160 seats in UG classes, 743 vacant

Jhajjar-Bahadurgarh News: यूजी कक्षाओं की 1160 सीटों में 417 पर हुए दाखिले, 743 खाली

Fri, 28 Jul 2023 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 28 Jul 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Admissions done on 417 out of 1160 seats in UG classes, 743 vacant
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विद्यार्थियों के कागजात की जांच करते प्राध्यापक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। विभिन्न कॉलेजों की बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए और बीबीए आदि स्नातक कक्षाओं की ओपन काउंसिलिंग चल रही है। नए आवेदनों के लिए पोर्टल भी खुल हुआ है। उसके बाद भी बच्चे इन कक्षाओं में दाखिले के लिए रुचि नहीं ले रहे हैं। 12वीं कक्षा पास करने के बाद बच्चे नीट, सीए इंजीनियरिंग आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बड़े शहरों का रुख कर रहे हैं।
राजस्थान के कोटा, जयपुर, सीकर के अलावा दिल्ली, गुरुग्राम, रोहतक आदि शहरों में स्थिति कोचिंग सेंटरों की तरफ बढ़ रहे कैं। यही वजह है कि काॅलेजों में सीटें खाली हाेने के बाद भी बच्चे दाखिला नहीं ले रहे हैं। शहर के नेहरू कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने बताया कि वीरवार को विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थी ओपन काउंसिलिंग के लिए उपस्थित हुए, जिनके दस्तावेजों की जांच की गई।
विज्ञापन

नेहरू कॉलेज में विभिन्न स्नातकोत्तर कक्षाओं की कुल 1160 सीटें हैं, इनमें से 417 भरी जा चुकी हैं जबकि 743 खाली हैं। इनको ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से भरा जा रहा है। वीरवार को शाम तक बीए की 290, बीएससी नॉन मेडिकल की 250, बीएससी मेडिकल की 52, बीकॉम की 50, बीकॉम ऑनर्स की 34, बीबीए की 54 और बीसीए की 13 सीटें खाली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजी कक्षाओं के आवेदन के लिए चार दिन का समय शेष
उधर, एमए, एमएससी, एमकॉम आदि स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई तक होंगे। इनके लिए चार दिन का समय शेष बचा है। नेहरू कॉलेज के प्रेस एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग के एडमिशन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।

320 सीटों के लिए आए 513 आवेदन
नेहरू कॉलेज में एमए हिंदी की 30, एमए अंग्रेजी की 30, एमए पत्रकारिता की 30, एमए मनोविज्ञान की 40, एमएससी गणित की 40, एमएससी कंप्यूटर विज्ञान की 40 और एमकॉम की 120 सीटें हैं। अब तक इन कक्षाओं के लिए 513 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed