{"_id":"6aee333fd13287e5d30b7dbb","slug":"administration-raids-three-warehouses-samples-of-firecrackers-sent-to-fsl-for-testing-jhajjar-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-142165-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: तीन गोदामों पर प्रशासन की छापेमारी, पटाखों के नमूने जांच के लिए एफएसएल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: तीन गोदामों पर प्रशासन की छापेमारी, पटाखों के नमूने जांच के लिए एफएसएल भेजे
विज्ञापन
06jjrp06- गोदाम में रखे गए पटाखे के पैकेट पर सील लगाते कर्मचारी। स्रोत : विभाग
झज्जर। जिले में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। शुक्रवार को एसडीएम रवि मीणा के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने अमादलपुर और पाटौदा में तीन गोदामों पर छापेमारी की।
इस दौरान पटाखों के भंडारण, बिक्री लाइसेंस, सुरक्षा मानकों और ग्रीन पटाखों से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई। पुलिस ने पटाखों के नमूने लेकर वैज्ञानिक जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) भेजे हैं। रिपोर्ट के आधार पर नियमों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम ने बताया कि जिले में केवल राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (नीरी) से अनुमोदित ग्रीन पटाखों की अनुमति है। इनके पैकेट पर पहचान चिह्न और उत्पाद का क्यूआर कोड होना अनिवार्य है। बेरियम युक्त, पारंपरिक प्रतिबंधित पटाखों और पटाखों की लड़ियों की बिक्री व इस्तेमाल पर रोक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से केवल अनुमोदित ग्रीन पटाखे खरीदने और क्यूआर कोड की जांच करने की अपील की। नियमों का उल्लंघन मिलने पर पटाखे जब्त करने, लाइसेंस निरस्त करने और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान झज्जर तहसीलदार शेखर नरवाल, बीडीपीओ माछरौली धर्मपाल,संबंधित थाना प्रभारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी शामिल रहे।
गोदामों पर छापेमारी, बाजार में खुलेआम बिक्री पर सवाल
प्रशासन ने तीन गोदामों की जांच की, लेकिन शहर में खुलेआम पटाखों की बिक्री को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बाजार और मुख्य मार्गों पर कई जगह फड़ लगाकर पटाखे बेचे जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर थाने के आसपास भी ऐसी दुकानें नजर आने की बात सामने आई है। ऐसे में केवल गोदामों की जांच के बजाय खुले बाजार में हो रही बिक्री पर भी निगरानी जरूरी है।
7 और 8 नवंबर को निर्धारित समय में ही चला सकेंगे पटाखे
एसडीएम के अनुसार 7 और 8 नवंबर को सुबह 6 से 7 बजे तथा रात 8 से 10 बजे तक ही ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति है। 9 नवंबर से जिले में सभी प्रकार के पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लागू हो जाएगा। अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों, वृद्धाश्रमों और अधिसूचित क्षेत्रों के 300 मीटर के दायरे में भी पटाखे चलाने की अनुमति नहीं होगी।