फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Activity for Panchayat elections intensifies, contenders busy in wooing the voters.

Jhajjar-Bahadurgarh News: सेहलंगा में कुएं में मिला मजदूर का शव

Sun, 18 Feb 2024 03:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Activity for Panchayat elections intensifies, contenders busy in wooing the voters.
साल्हावास। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सेहलंगा के खेत में बने एक कुएं में एक गली-सड़ी व्यक्ति की लाश मिली है। देखने में उम्र लगभग 35 साल लग रही है। कुएं से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने कुएं के अंदर झांककर देखा तो एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी । पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

झाड़ली चौकी इंचार्ज एएसआई संदीप ने बताया कि व्यक्ति का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है। उसने सर्दी के कपड़े पहने हुए हैं। शव की पहचान मिथिलेश पुत्र कालूराम मीणा गांव खरकड़ा तहसील रेनी जिला अलवर राजस्थान के तौर पर हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि वह मजदूरी करने के लिए आया था। 13 फरवरी की रात से गायब था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। चार दिन बाद मृतक की लाश दलवीर पुत्र मांगेराम निवासी सेहलंगा के कुएं से मिली है। एएसआई संदीप ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए मृतक की लाश को नागरिक अस्पताल झज्जर ले जाया गया, लेकिन शव गली-सड़ी अवस्था में होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका। अब शव का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में रविवार को करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed