फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Action will be taken on disobeying NGT guidelines: DC

एनजीटी की गाइडलाइन की अवहेलना पर होगी कार्रवाई : डीसी

Sat, 07 Aug 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken on disobeying NGT guidelines: DC
अवैध पीवीसी मार्केट का निरीक्षण करते डीसी व एसपी। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। डीसी श्याम लाल पूनिया ने तमाम विभागों के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को बहादुरगढ़ शहर का दौरा किया। उन्होंने अपने दौरे के दौरान वेस्ट जुआं ड्रेन, मुंगेशपुर ड्रेन, बामनोली गांव में अवैध प्लास्टिक कचरे के गोदाम, नगर परिषद कार्यालय, नागरिक अस्पताल सहित अन्य स्थानों का दौरा किया।
विज्ञापन

डीसी ने नगर परिषद व जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा कि सीवरेज वाटर खुली ड्रेन में नहीं जाना चाहिए। इससे जल प्रदूषण की संभावना बढ़ती है। उन्होंने सीवरेज के ओपन प्वाइंट को तत्काल बंद करने को कहा। उन्होंने वेस्ट जुआं ड्रेन का कार्य पूरा करने को कहा। मुंगेशपुर ड्रेन की दीवार बनाने और अच्छी तरह से सफाई करने को कहा। डीसी और एसपी ने खंड के गांव बामनोली में पनप रहे प्लास्टिक कचरे के अवैध गोदामों व प्लास्टिक गलाने की फैक्ट्रियों को देखा। राजस्व, पंचायत व प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को तत्काल इनके खिलाफ केस दर्ज करवाकर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन अवैध गोदामों में बिजली के कनेक्शन किस आधार पर दिए गए हैं, यह भी जांच करवाई जाएगी। परनाला में चल रही फैक्ट्रियों का निरीक्षण करते हुए पानी के सैंपल भरवाए।
विज्ञापन

डीसी ने नप ऑफिस का किया और शहर में सफाई, सीवरेज व्यवस्था और अतिक्रमण पर अधिकारियों को फटकार लगाई। शहर के नागरिक अस्पताल में निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण व ट्रामा सेंटर में ऑक्सीजन आपूर्ति फिटिंग तय समय सीमा में निपटाने को कहा। नागरिक अस्पताल में ओपीडी के बाहर मरीजों को टीनशेड मुहैया करवाने और जल निकासी नालों की सफाई करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी पूनिया ने पत्रकार वार्ता में बताया कि बारिश से खराब हुई सड़कों पर पैच वर्क करने और ओवरलोड वाहन नहीं चलने देने के निर्देश दिए गए हैं। फैक्ट्रियों में फायर एनओसी के बारे में कहा कि इस संबंध में डीएमसी को उद्यमियों, संस्थानों व संस्थाओं को जागरूक करने के लिए सेमिनार आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। फायर व प्रदूषण नियंत्रण के नियमों की पालना करना अहम है। इनसे समझौता नहीं किया जा सकता। इस दौरान एसपी राजेश दुग्गल, एसडीएम झज्जर शिखा व एचएसपीसीबी के आरओ दिनेश यादव सहित तमाम विभागों को अधिकारी डीसी के साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed