फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Action will be taken against those who put advertisements on traffic sign boards

Jhajjar-Bahadurgarh News: यातायात साइन बोर्ड पर विज्ञापन लगाने वालों पर होगी कार्रवाई

Wed, 27 Dec 2023 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 27 Dec 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who put advertisements on traffic sign boards
झज्जर। कोहरे के कारण संभावित सड़क हादसे रोकने के लिए डीसी ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कई सख्त हिदायत दी। ट्रेफिक साइन बोर्डों पर लगे विज्ञापनों को तुंरत हटवाने और इन्हें लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले की सीमा के भीतर से गुजरने वाले राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों पर अवैध कटों को बंद कराने के साथ सड़कों पर 15 फुट से नीचे की टहनियों की ट्रिमिंग और ब्लाइंड मोड पर झाड़ियाें की सफाई कराने की हिदायत भी संबंधित अधिकारियों को दी। यह निर्देश उपायुक्त शक्ति सिंह ने मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि जिले के सभी प्रवेश व निकास प्वांइट पर रोड मार्किंग, सेफ्टी डिवाइस होने चाहिए। सड़कों पर पारदर्शिता बेहतर बनी रहे, इसके लिए वार्निंग लाइट होनी चाहिए। अवैध रूप से सड़क पर वाहनों को खड़ा न होने दिया जाए। सरकारी व निजी बसों को निर्धारित स्थान पर रोका जाए। सड़क सुरक्षा के तहत योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए आमजन को जागरूक करने की दिशा में अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। यातायात प्रभारियों को कहा कि सभी अपने एरिया की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाए। ओवर स्पीड, मोबाइल यूज, ड्रंकन ड्राइव, सीट बेल्ट आदि से संबंधित चालान करें। इस अवसर पर डीएफओ विपिन कुमार सिंह, डीएमसी जगनिवास, आईएएस राहुल मोदी, एसडीएम बहादुरगढ़, एसडीएम बादली रविंद्र कुमार, झज्जर के एसडीएम विशाल, बेरी के एसडीएम रविंद्र मलिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed