फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Action will be taken against those who indulge in alcohol consumption: DIG

शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर होगी कार्रवाई : डीआईजी

Mon, 09 Mar 2020 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who indulge in alcohol consumption: DIG
होली का त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न कराने के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं एसपी अशोक कुमार द्वारा जिले के सभी थाना प्रबंधकों, अपराध जांच शाखा झज्जर, अपराध जांच शाखा प्रथम व द्वितीय बहादुरगढ़ के प्रभारियों तथा जिले के सभी चौकी प्रभारियों को होली के त्योहार को शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए सुरक्षा के मद्देनजर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिले में होली के मद्देनजर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखने के कड़े निर्देश जारी किए गए। होली प्रेम एवं भाईचारे का प्रतीक है। होली के पावन पर्व को सौहार्द पूर्ण एवं शांतिपूर्वक मनाया जाए। किसी भी व्यक्ति के साथ कोई जबरदस्ती न की जाए। डीआईजी ने निर्देश देते हुए कहा कि शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर कड़ी नजर रखते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ-साथ आपराधिक, शरारती एवं असामाजिक तत्वों पर खास तौर से कड़ी नजर रखी जाए। बदनियती से हुड़दंग करने, किसी तरह की अफवाह फैलाने अथवा शांति भंग करने की नियत से जानबूझकर कानून का उल्लंघन करने वाले शरारती असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

चौक चौराहों पर नाके लगाने के दिए आदेश
उन्होंने कहा कि जिले के मुख्य चौक चौराहों तथा संवेदनशील स्थानों पर नाकाबंदी की जाए। घनी आबादी वाले स्थानों जिनमें झगड़ा होने की संभावना हो ऐसे स्थानों पर कड़ी निगाह रखी जाए। प्रबंधक थाना यातायात बहादुरगढ़ तथा यातायात प्रभारी झज्जर अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी करके वाहन चालकों को एल्को मीटर द्वारा चेक करेंगे। शराब पीकर वाहन चलाने वाले तथा साइलेंसर से पटाखे बजाते हुड़दंग करते चलते हुए दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed