फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Accused of snatching mobile phone arrested

Jhajjar-Bahadurgarh News: मोबाइल फोन छीनने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 29 Jun 2024 05:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 29 Jun 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Accused of snatching mobile phone arrested
बहादुरगढ़। थाना सेक्टर-6 के एरिया में बीते दिनों एक महिला के साथ हुई छीना झपटी की वारदात पुलिस ने सुलझा ली है। एक आरोपी को मामले में गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना सेक्टर-6 बहादुरगढ़ निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि गोहाना हाल महावीर पार्क बहादुरगढ़ निवासी एक महिला ने शिकायत दी थी कि वह एक निजी कंपनी में काम करती है। 13 जून की शाम को वह ड्यूटी से वापिस जा रही थी तभी पीछे से एक मोटरसाइकिल पर दो लड़के आए और मेरा मोबाइल फोन छीनकर कर ले गए। शिकायत पर थाना सेक्टर-6 में मामला दर्ज किया गया। थाना की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान गौतम निवासी पटेल पार्क लाइनपार के तौर पर की गई। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने मामले का खुलासा किया। आरोपी से छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। संवाद
विज्ञापन



हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

बादली। थाना बादली के एरिया में हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को अन्य किसी मामलों में नीमका जेल फरीदाबाद व तिहाड़ जेल दिल्ली में बंद थे, को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर अदालत बहादुरगढ़ में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया गया। थाना बादली प्रबंधक निरीक्षक राकेश ने बताया कि सुंदरपाल पुत्र सरदार निवासी बादली ने शिकायत दी थी कि 10 दिसंबर 2022 को मेरे लड़के के पास पाहसौर कंपनी से चेतन का फोन आया। चेतन ने बताया कि गाड़ी खाली करने को लेकर दीपक व रवि से विवाद हो गया है। इसके बाद मेरा लड़का शाम को लाडपुर मोड़ बादली अपनी दुकान पर आ गया और मैं दुकान से घर चला गया। कुछ समय बाद पता चला कि मेरे लड़के मोहनवीर को आज्ञात लोगों ने गोली मार दी है। उसे इलाज के लिए गुरुग्राम हॉस्पिटल ले जाया गया। सूचना पर थाना बादली में हत्या का मामला दर्ज किया गया। थाना बादली में तैनात उप निरीक्षक सत्यवीर सिंह की टीम ने मामले में दो आरोपी जसवीर निवासी पेलपा व राहुल निवासी बेरी को बहादुरगढ़ कोर्ट से पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed