फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Accused of selling NAP's land in connivance

नप की जमीन मिलीभगत कर बेचने का आरोप

Wed, 20 Oct 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Accused of selling NAP's land in connivance
शहर के सात बिसवा जटवाड़ा मोहल्ला में नगर परिषद की शामलात जमीन में से करीब 56 वर्ग गज जमीन मिलीभगत कर बेचने के आरोप में थाना सदर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर की है। जिनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है उनमें उनमें खरीदार, गवाह व विक्रेता भी शामिल हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता जटवाड़ा निवासी जयभगवान ने 23 मई 2021 को पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में शिकायत दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि 11 फरवरी 2011 को वेद सिंह ने नगर परिषद की सरकारी जमीन में से करीब 56 वर्ग गज जमीन शक्ति नगर निवासी बिमल को बेच दी थी। आरोप है कि इसमें एक नंबरदार व एक तत्कालीन पार्षद सहित चार अन्य लोग भी शामिल हैं। शिकायत के अनुसार यह जमीन तहसील व नगर परिषद अधिकारियों की मिलीभगत से बेची गई थी।
विज्ञापन

थाना सदर पुलिस ने इन सातों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर इस मामले में थाना सदर प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर मिलीभगत कर जमीन बेचने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है। इस पूरे मामले से संबंधित रिकार्ड लिया जाएगा। गहन जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed