फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Accused of many incidents arrested with illegal weapons

कई वारदात का आरोपी अवैध हथियारों के साथ काबू

Thu, 11 Nov 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Accused of many incidents arrested with illegal weapons
पुलिस ने कई आपराधिक वारदात के आरोपी सोनीपत जिले के निवासी एक युवक को छीनी गई आई-20 कार और अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को नाकाबंदी के दौरान आसौदा थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना आसौदा में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सीआईए टू बहादुरगढ़ की टीम ने सोनीपत जिले के गांव सलीमसर माजरा के निवासी नवीन उर्फ रॉकी को पकड़ा है। उसके कब्जे से एक आई-20 कार और दो देसी पिस्तौल भी बरामद किए हैं। सीआईए टू बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ योजना बनाकर करनाल निवासी एक व्यक्ति से उसकी आई-20 गाड़ी छीनी थी। यह वारदात 29 अप्रैल 2021 को करनाल से मेरठ रोड पर हैरिटेज लॉन के नजदीक पिस्तौल के बट से हमला करके की गई। 29 अगस्त 2021 को थाना सदर झज्जर के गांव जाहिदपुर के एरिया में स्थित एक शराब के ठेका का ताला तोड़कर सेल्समैन को पिस्टल दिखा उसके साथ मारपीट की और अंग्रेजी व देसी शराब की पेटियां लूट कर ले गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोपी ने अब से करीब 6 महीने पूर्व जिला सोनीपत के गांव बड़वासनी के नजदीक गांव हुलेड़ी के एरिया में एक शराब के ठेका से शराब की पेटियां चोरी की। आसौदा पुलिस ने आरोपी नवीन को बहादुरगढ़ कोर्ट में पेश किया। अदालत से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed