{"_id":"6943e91b3a6bad57d304b9f6","slug":"accused-arrested-in-karamjeet-murder-case-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मजीत हत्याकांड: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, जिम में सिर पर लोहे की प्लेट मारकर उतारा था मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मजीत हत्याकांड: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, जिम में सिर पर लोहे की प्लेट मारकर उतारा था मौत के घाट
Thu, 18 Dec 2025 05:14 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 18 Dec 2025 05:14 PM IST
सार
जिम में प्रॉपर्टी डीलर कर्मजीत की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी सुनील जोवल को गिरफ्तार कर लिया है। करीब एक माह बाद आरोपी को पुलिस दबोचने में सफल रही है।
विज्ञापन
जिम में युवक की हत्या
- फोटो : संवाद
विस्तार
प्रॉपर्टी डीलर व फाइनेंसर कर्मजीत (निवासी जाखोदा) की जिम में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी सुनील जोवल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रिटायर्ड आईएएस अधिकारी का भतीजा बताया जा रहा है और वह वारदात के बाद से फरार चल रहा था। करीब एक माह पहले, 24 नवंबर को लाइनपार क्षेत्र स्थित जोवल हेल्थ क्लब में कर्मजीत की बेरहमी से हत्या की गई थी। आरोप है कि सुनील जोवल ने हथौड़े और लोहे की प्लेट से हमला कर कर्मजीत की जान ले ली।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, हत्या से एक दिन पहले जिम के सीसीटीवी कैमरे भी बंद कर दिए गए थे, जिससे यह वारदात पूरी तरह योजनाबद्ध प्रतीत होती है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के चलते की गई। पुलिस ने आरोपी सुनील जोवल को बहादुरगढ़ से गिरफ्तार किया है और अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि सुनील जोवल बहादुरगढ़ नगर परिषद का चुनाव भी लड़ चुका है।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।