फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Accused arrested for providing bank account

Jhajjar-Bahadurgarh News: बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for providing bank account
13jjrp04- पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।स्रोत-पुलिस
झज्जर। पार्ट टाइम जॉब का लालच देकर 1.76 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में पुलिस ने राजस्थान के कोटा निवासी चिरागुद्दीन कुरैशी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में बहादुरगढ़ निवासी एक कर्मचारी ने शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

थाना साइबर क्राइम झज्जर के प्रभारी निरीक्षक सोमबीर कुमार ने कहा, पीड़ित कर्मचारी ने शिकायत दी कि 12 मार्च 2025 को उन्हें टेलीग्राम पर पार्ट टाइम जॉब का मैसेज मिला। इसके बाद व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर ऑनलाइन टास्क पूरे करने के बदले पैसे कमाने का लालच दिया गया।
विज्ञापन

शुरुआत में 500 रुपये निवेश करवाकर 850 रुपये वापस कर उनका विश्वास जीता। इसके बाद ठगों ने विभिन्न टास्क और बहानों से बार-बार रकम जमा करवाई और कुल 1,76,000 से अधिक की ठगी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि आरोपी ने कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता 5 हजार रुपये में उपलब्ध कराया था जिसका उपयोग ठगी की रकम ट्रांसफर करने में किया गया। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed