फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Accused arrested for demanding extortion of 50 lakhs

50 लाख की रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 25 Mar 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for demanding extortion of 50 lakhs
बहादुरगढ़। शहर के निवासी इन्वर्टर बैटरी के कारोबारी एक व्यक्ति से रंगदारी मांगने और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी कुबेर इंक्लेव निवासी अमित को गिरफ्तार किया है। अदालत ने आरोपी को दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर सौंपा है।
विज्ञापन

सेक्टर-6 थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि झज्जर रोड स्थित कुबेर इंक्लेव निवासी मनोज को फोन कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। गत 24 फरवरी की रात को कॉल करने वाले ने खुद को गंजा बताते हुए कहा था कि वह झज्जर जेल से बोल रहा है। उसने पचास लाख रुपये का इंतजाम करने को कहा और धमकी दी कि बात नहीं मानी तो जान से मार देंगे। कारोबारी मनोज बहुत भयभीत हो गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मनोज कुमार ने कॉल करने वाले का मोबाइल नंबर और उससे हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी पुलिस को उपलब्ध करवा दी थी। पुलिस ने मनोज की इस शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मनोज को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करवा दी थी। इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि अब इस केस में आरोपी कुबेर इंक्लेव के ही निवासी अमित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed