फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   accused absconded by snatching car and mobile

पहले ऑटो सवार युवकों ने कार में टक्कर मारी, फिर कार व मोबाइल छीनकर हुए फरार

Fri, 31 Jul 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
accused absconded by snatching car and mobile
ऑटो सवार युवकों ने पहले बार-बार कार में टक्कर मारी, इसके बाद चालक से मारपीट करते हुए मोबाइल और कार छीनकर फरार हो गए। मामला बुधवार की रात का है। कार सवार युवक का आरोप है कि हाईवे पर वह ऑटो सवार युवकों से दो बार बचकर भी भागा, लेकिन वे उसका पीछा करते रहे। उसने एक बार हाईवे पर खड़ी पीसीआर पर तैनात पुलिस कर्मियों से भी मदद मांगी, लेकिन ऑटो सवार पुलिस को देखकर वहां से रफू चक्कर हो गए। कुछ समय बाद जब कार सवार युवक ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल के पास पहुंचा तो उक्त ऑटो सवार फिर वहां पहुंच गए और उसके साथ मारपीट करते हुए कार लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

गांव गुभाना निवासी देवेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह लाइनपार बराही फाटक के पास कबीर मेडिकल स्टोर पर काम करता है। बुधवार की रात करीब 9 बजे वह मेडिकल स्टोर से अपना काम निपटाकर इको गाड़ी लेकर अपने घर गुभाना जाने के लिए निकला था। बराही फाटक पार करते ही रास्ते में एक ऑटो चालक ने बीच रास्ते में अपना ऑटो खड़ा किया हुआ था। इस पर जब देवेंद्र ने उनको टोका तो ऑटो से दो युवक उतरकर गाली-गलौज करने लगे। ऐसे में देवेंद्र गाड़ी लेकर चल पड़ा। जब वह दिल्ली-रोहतक रोड पर पहुंचा तभी वही ऑटो उसकी गाड़ी के आगे अड़ा दिया। इससे पहले वह कुछ समझ पाता ऑटो सवार युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। देवेंद्र के अनुसार तभी उसे वहां एक पीसीआर दिखाई दी और वह शोर मचाता हुआ पीसीआर के पास चला गया। पुलिस को देख ऑटो सवार युवक वहां से भाग खड़े हुए। उसके बाद देवेंद्र अपनी गाड़ी में बैठकर चल दिया। जैसे ही वह ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल के पास पहुंचा तो उसी दौरान उन्हीं युवकों ने एक बार उसकी गाड़ी के आगे ऑटो अड़ाकर मारपीट शुरू की और गाड़ी लेकर फरार हो गए। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी गाड़ी में उसका मोबाइल, जरूरी कागजात भी थे। जैसे-तैसे देवेंद्र ने इसकी सूचना सिटी पुलिस को दी। सिटी थाना पुलिस ने देवेंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल न तो उसके मोबाइल का और न ही गाड़ी का कोई अता-पता है।
विज्ञापन

की जा रही है मामले की जांच : विनोद कुमार
इको गाड़ी चालक के बयान पर ऑटो सवार दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मारपीट कर गाड़ी छीनने समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। घटना को लेकर कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास से सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही इस घटना के पीछे वजह क्या रही है इसका खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विनोद कुमार, इंचार्ज, सेक्टर-9 चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed