{"_id":"661015d7187d51e95108be67","slug":"accusation-of-not-giving-information-about-development-works-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-106621-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: विकास कार्यो की जानकारी न देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: विकास कार्यो की जानकारी न देने का आरोप
Fri, 05 Apr 2024 08:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 05 Apr 2024 08:46 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पंचायत विभाग के माध्यम से शहर से सटे सांखोल गांव में हुए विकास कार्यों की जानकारी अधिकारियों द्वारा नहीं दी जा रही है। सांखोल गांव निवासी आरटीआई कार्यकर्ता भगवान सिंह राठी ने यह आरोप लगाया है। राठी का कहना है कि वर्ष 2020 में उन्होंने पंचायत विभाग से आरटीआई के तहत सांखोल गांव में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी जाए। विभागीय अधिकारियों की ओर से उस समय यह जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। अब चार वर्ष बाद 2024 में उन्होंने फिर से आरटीआई के तहत यही जानकारी मांगी, मगर फिर से अधिकारियों ने कोई जवाब नहीं दिया। ऐसे में अब उन्होंने थक हारकर इसको लेकर प्रथम अपील की है। संवाद
विज्ञापन