{"_id":"66e6247bc5eb3ac74a0d89b4","slug":"aarti-jatwada-became-the-fastest-runner-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-113745-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: आरती जटवाड़ा बनी सबसे तेज धावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: आरती जटवाड़ा बनी सबसे तेज धावक
Sun, 15 Sep 2024 05:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 15 Sep 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
14jjrp21- बेरी। आरती जटवाड़ा अपने कोच के साथ। स्त्रोत-कोच
साल्हावास। हरियाणा एथलेटिक्स संघ की तरफ से 11 से 13 सितंबर तक जींद जिले के पांडु पिंडारा में 9वीं हरियाणा राज्य ओपन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के कई खिलाड़ियों ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। जिले का नाम रोशन किया।
जिला एथलेटिक्स संघ के संयुक्त सचिव जय प्रकाश जाखड़ ने बताया कि इस तीन दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में आरती जटवाड़ा ने 18 वर्ष आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त करके सबसे तेज धावक बनी है। आरती की छोटी बहन अंजलि ने 16 वर्ष आयु वर्ग की गोला फेंक में सिल्वर पदक प्राप्त किया। 16 वर्ष आयु वर्ग लड़कों में गोला फेंक में नितेश जाखड़ झांसवा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
16 वर्ष आयु वर्ग लड़कियों में रितु भिंडावास ने भाला फेंक में सिल्वर पदक व 20 वर्ष आयु वर्ग में प्रिया भिंडावास ने 5 किलोमीटर पैदल चाल में सिल्वर पदक प्राप्त किया। 20 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियों में प्रतिभा लडायन ने त्रिकूद में सिल्वर पदक प्राप्त किया। 20 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियों की 1500 मीटर दौड़ में दीक्षा हमायुंपुर ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 14 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियों की ट्रायथलान ग्रुप ए में पावनी लडायन ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अब इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी 7 से 9 अक्तूबर तक हिमाचल के हमीरपुर में होने वाली नॉर्थ जोन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेगें। हरियाणा एथलेटिक्स संघ के प्रधान व झज्जर जिला एथलेटिक्स संघ के प्रधान राजेंद्र मलिक, सचिव चरण सिंह राठी भीम अवार्डी, चीफ कोच धर्मवीर छिकारा ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया।