फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   AAP's demonstration at Mini Secretariat

Jhajjar-Bahadurgarh News: लघु सचिवालय पर आप का प्रदर्शन

Thu, 20 Jun 2024 05:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 20 Jun 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
AAP's demonstration at Mini Secretariat
झज्जर। नीट पेपर लीक व धांधली के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

आप के जिलाध्यक्ष हरीश कुमार ने कहा कि हाल ही में देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल परीक्षा नीट के रिजल्ट में हुई गड़बड़ी ने देश के लाखों बच्चों का भरोसा तोड़ दिया है। बीजेपी सरकार में देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा पर भी सवालिया निशान लग गए हैं। लाखों बच्चे और अभिभावक इसकी वजह से मानसिक तनाव में हैं। 1583 बच्चों को ग्रेस मार्क्स दिए गए और कई जगह से परीक्षा में गड़बड़ी की खबरें आने पर देश के लाखों बच्चों का भविष्य खतरे में है। 24 लाख बच्चों के साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है। उन्होंने कहा कि एमबीबीएस कोर्स में एडमिशन पाने के लिए 12वीं के बच्चे प्री-मेडिकल नीट एग्जाम देते हैं। नीट की परीक्षा देश के प्रतिष्ठित परीक्षाओं में गिना जाता है। उन्होंने कहा कि नीट परिणाम 14 जून को आने थे, लेकिन इसे दस दिन पहले यानि 4 जून को ही जारी कर दिया गया ।एनटीए ने जान-बूझकर 4 जून को नतीजे जारी किए। इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि किन कारणों से 14 जून की जगह 4 जून को नीट के नतीजे जारी किए गए। इस अवसर पर मास्टर रणबीर गुलिया, कुलदीप छिक्कारा, उमराव बेरी, एडवोकेट धर्मपाल, जोगिंद्र तंवर, हरीश कुमार, अभिता द्विजा, राजबाला, डॉ. रविंद्र राज्याण, चंद्रमोहन, एडवोकेट सुनील शर्मा, वेद होलदार, संजीव,सुनील लखेरा, शैलेश, संदीप, नवीन दलाल, मुंशी राम सैनी, राजेश प्रजापत, हरीश तंवर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed