फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   AAP workers protest in Haryana wearing helmet, said Arresting Kejriwal is dictatorship of BJP

Haryana: आप कार्यकर्ताओं ने हेलमेट पहन किया विरोध प्रदर्शन, कहा- केजरीवाल को गिरफ्तार करना भाजपा की तानाशाही

Tue, 26 Mar 2024 02:32 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 26 Mar 2024 02:32 PM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कहा कि जानबूझकर विपक्ष के नेताओं को जेल में डालकर लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
AAP workers protest in Haryana wearing helmet, said Arresting Kejriwal is dictatorship of BJP
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष हरीश कुमार के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और कुरुक्षेत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस की बर्बरता के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की तानाशाही के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हरीश कुमार ने कहा कि बीजेपी की तानाशाही का खात्मा आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल करेंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


सुरेन्द्र नागल ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा चुनाव से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना भाजपा की तानाशाही है और भाजपा देश को तानाशाही शासन की ओर ले जा रही है। भाजपा अरविंद केजरीवाल से डरी हुई है। भाजपा की अरविंद केजरीवाल पर कार्रवाई केवल राजनीति से प्रेरित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेन्द्र नागल ने कहा पूरा हिंदुस्तान देख रहा है कि भाजपा देश में किस प्रकार लोकतंत्र का हनन कर रही है। भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ते अपराध पर बात न करके जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। लेकिन अब प्रदेश और देश की जनता भाजपा की मंशा समझ चुकी है। जनता लोकसभा चुनाव में देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए वोट करेगी। 

फतेहाबाद में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन
फतेहाबाद में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की पहले से सूचना होने के कारण प्रशासन मैं बीडीपीओ अनिल कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करके भारी पुलिस बल के साथ भाजपा कार्यालय के बाहर तैनात कर दिया।



जैसे ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भारी संख्या में प्रदर्शन करते हुए पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने वहीं पर सड़क पर बैठकर भाजपा और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे टोहाना के पूर्व विधायक हरपाल सिंह, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष गुरविंदर सिंह गरजा, कल्याण सिंह, बीबो इन्दौरा आदि ने कहा कि केंद्र सरकार बदले की भावना के साथ काम कर रही है।

जानबूझकर विपक्ष के नेताओं को जेल में डालकर लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। आज अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी देश की जनता के समक्ष भाजपा के विकल्प के तौर पर अग्रसर हो रही है। इसलिए तानाशाही रवैया अपनाकर चुने हुए जनप्रतिनिधियों को जेल में भेजने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। आप नेताओं ने कहा कि देश की जनता केंद्र सरकार की इस तानाशाही को समझ चुकी है और इस बार के लोकसभा चुनाव में करारा सबक सिखाएगी।

सोनीपत में आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-8 स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर तानाशाही के चलते विपक्ष के नेताओं को परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जो भी नेता भाजपा सरकार के खिलाफ बोलता है, उसके पीछे ईडी, सीबीआई लगा दी जाती है। भाजपा सरकार पूरी तरह से डर चुकी है।

आप नेता विमल किशोर ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से डरी हुई है। आम आदमी पार्टी मुकदमों से डरने वाली पार्टी नहीं है। जिस भी नेता, उद्योगपति व व्यापारी की ओर से भाजपा को चंदा नहीं दिया जाता, उसको गिरफ्तार करके जेल में डलवा दिया जाता है। भाजपा सरकार को सिर्फ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से डर लगता है। चुनाव के ऐन वक्त पर उन्हें पकड़वा दिया गया। जिन नेताओं ने करोड़ों रुपये के घोटाले किए और अब वह भाजपा का दामन थाम चुके है। 

 आप कार्यकर्ता मोना सिवाच ने बताया कि भाजपा की ओर से डर के मारे विपक्ष के नेताओं को जेल में भेजा जा रहा है। जल्द ही भाजपा की तानाशाही का अंत होने वाला है।  जब तक दिल्ली के मुख्यमंत्री की रिहाई नहीं हो पाती, उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed