फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   AAP workers burnt effigies of Chief Minister and MLA

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का बेरी में जोरदार प्रदर्शन, फूंका मुख्यमंत्री व विधायक का पुतला

Fri, 22 Jul 2022 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
AAP workers burnt effigies of Chief Minister and MLA
बेरी। दो दिन पूर्व बेरी में सेनेटरी व्यापारी से बाइक सवार युवकों द्वारा पिस्तौल के बल पर 1.55 लाख रुपये लूटने व कस्बे के राजकीय मॉडल स्कूल में भरे पानी को लेकर आप कार्यकर्ताओं में रोष है। इसके विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में मुख्यमंत्री और विधायक का पुतला फूंका।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के मध्य जोन संयोजक अश्विनी दुल्हेड़ा के नेतृत्व में वीरवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मैन बाजार में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सभी कार्यकर्ता शिव चौक पहुंचे और मुख्यमंत्री और बेरी के विधायक डॉ रघुबीर सिंह कादयान का पुतला फूंका।
विज्ञापन

मध्य जोन संयोजक अश्विनी ने कहा कि बीजेपी- जेजेपी सरकार ने के राज में अपराध बढ़ रहे हैं। दूसरी तरफ सरकारी स्कूल बंद होने के कगार पर हैं। मानसून की बारिश से प्रदेश के लगभग स्कूलों में पानी भरने से तालाब बन गए हैं। बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। दूसरी तरफ बच्चों को सरकारी स्कूल छोड़कर निजी स्कूल में पढ़ने को प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार में महिला, व्यापारी और आम आदमी भी घर से बाहर निकलने से डरता है। दूसरी तरफ दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार न केवल विश्वस्तरीय स्कूल बना रही है, वहीं दूसरी तरफ जनहित में भी लोगों को सुविधाएं देने में देश में नंबर वन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है। 2024 में जनता बीजेपी सरकार को सबक सिखाने का काम करेगी। इस मौके आप विधानसभा अध्यक्ष रजत कुमार, जिला सचिव उमराव, मंजीत बेरी, सोनी बेरी, मंगतराम भागल, नागेंद्र शर्मा, जयपाल, जयवीर और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed