फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   aap protest for elactricity

मंहगी बिजली के खिलाफ आप का प्रदर्शन

Sun, 01 Aug 2021 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
aap protest for elactricity
बेरी में प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Jhjhar
बिजली की महंगी दरों को लेकर बेरी में आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं शनिवार को केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। स्वराज गंज में जुटे पार्टी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर बेरी मेन बाजार, शिव चौक पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं ने दिल्ली की तरह हरियाणा में भी 24 घंटे बिजली की आपूर्ति और 200 यूनिट फ्री बिजली देने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्टी के विधानसभा हलके के अध्यक्ष रजय धौड़ ने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर 24 घंटे बिजली और 200 यूनिट फ्री बिजली एवं बिना शर्त किसानों को ट्यूबवेल के कनेक्शन देने चाहिए। उन्होंने कहा कि सारा हरियाणा बिजली की कमी से जूझ रहा है। लोग बिजली कट की समस्या से परेशान हैं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, अंबाला और कुरुक्षेत्र जैसे बड़े शहरों में बिजली के लंबे-लंबे कट लग रहे हैं। वहीं दूसरी और प्रदेश का किसान भी बिजली संकट से परेशान हैं। हरियाणा की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार हर वादे की तरह अपने बिजली के वादे को भी पूरा करने मे नाकाम रही है। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी सरकार के विरूद्ध प्रदर्शन कर हरियाणा सरकार को कुंभकर्ण की नींद से जगाने का काम करती रहेगी।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को चाहिए कि वह दिल्ली की केजरीवाल सरकार की तर्ज पर अपने राज्य की जनता की परेशानियां दूर करें। जब दिल्ली सरकार 7 वर्षों से अपने लोगों को 24 घंटे बिजली मुहैया करा सकती है और 200 यूनिट बिजली मुफ्त में दे सकती है तो हरियाणा सरकार यह क्यों नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed